भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए एक तरफ जहां स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है वहीं, दूसरी ओर रेल की पटरियों को हाई स्पीड बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है. इसी क्रम में उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जं स्टेशन के यार्ड के रिमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है. जिसकी वजह से पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के स्टेशनों से खुलने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस,रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसी तरह अन्य स्टेशनों से खुलने वाली बरौनी गोंदिया, पटना कोटा, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्सप्रेस, पुरूलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस और पना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.
Diverted Trains List: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
> बरौनी से 13 से 27 मई, 2026 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन की वजह से इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी एवं शंकरगढ़ स्टेशनों पर नहीं होगा.
> गोंदिया से 12 से 26 मई, 2026 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर -प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव शंकरगंढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर, जौनपुर स्टेशनों पर नहीं होगा.
> शालीमार से 12, 19 एवं 26 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.
> गोरखपुर से 18 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं होगा.
> वलसाड से 16 एवं 23 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.
> मुजफ्फरपुर से 18 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.
> कोलकाता से 07, 14 एवं 21 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी जंक्शन-वाराणसी सिटी के रास्ते चलाई जाएगी मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.
> गाजीपुर सिटी से 15 एवं 22 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर स्टेशन पर नहीं रहेगा.
> कोटा से 14, 15, 17, 21, 22 एवं 24 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी.
> रक्सौल से 14 एवं 21 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14017 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रूदौली एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
> आनन्द विहार टर्मिनस से 06, 13 एवं 20 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईगंज, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
> टाटा से 04, 06, 11, 13, 18, 20 एवं 25 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव शाहगंज एवं अयोध्या कैंट स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
> इंदौर से 09, 16 एवं 23 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या कैंट, अकबरपुर एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
> पटना से 04 मई, 2026 से 27 मई, 2026 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 22345 पना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रहेगा।
> मालदा टाऊन से 07, 14 एवं 21 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 13435 मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर, शाहगंज एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा.
> पुरूलिया से 08, 15 एवं 22 मई, 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14021 पुरूलिया-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या कैंट स्टेशन पर नहीं होगा.