scorecardresearch
 

समंदर से भारत की ओर एक्टिव हुआ बादलों का व्हाइट जोन, देखें सैटेलाइट तस्वीरें

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठे घने बादलों का एक बड़ा व्हाइट जोन भारत की ओर बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह मॉनसून की नमी से भरा हुआ है और उत्तर, मध्य तथा पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश ला सकता है.

Advertisement
X
A satellite map shows the arrived weather circulation in Bay of Bengal (Photo: Windy)
A satellite map shows the arrived weather circulation in Bay of Bengal (Photo: Windy)

भारत के मौसम विभाग (IMD) की सैटेलाइट तस्वीरों में एक बड़ी खबर सामने आई है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठे घने बादलों का एक बड़ा व्हाइट जोन भारत की ओर बढ़ रहा है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे देश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है. 

क्या दिख रहा है सैटेलाइट में?
IMD की सैटेलाइट इमेज में साफ दिखाई दे रहा है कि समंदर के ऊपर घने सफेद बादल हैं, जो अरब सागर के दक्षिणी हिस्से से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैले हुए हैं. बादलों का यह व्हाइट जोन भारत के तट की ओर एक्टिव है.

माना जा रहा है कि मॉनसून की नमी इन बादलों में भरी हुई है, जो उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश ला सकती है. बता दें कि हाल ही में बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रशांत महासागर तक 7000-10000 किलोमीटर लंबा क्लाउड बैंड दिखा था. अब फिर से समंदर से नया जोन एक्टिव हुआ है.

mausam.imd.gov.in

10 हजार KM लंबा बादलों का कारवां, बंगाल की खाड़ी पहुंचा तो झमाझम होगी बारिश

IMD की सैटेलाइट इमेज में बंगाल की खाड़ी के ऊपर घने बादल छाए दिखाई दे रहे हैं. ये बादल मुख्य रूप से उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से जुड़े हुए हैं. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इन बादलों की वजह से अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मॉनसून फिर से जोर पकड़ सकता है. इससे ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से हवा का रुख बदलने के साथ नमी भरी हवाएं भारत के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच सकती हैं, इससे बादल बनेंगे और बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों तक कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement