scorecardresearch
 

वायुसेना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर केंद्र की कार्रवाई से भड़की कांग्रेस, बोली- ये IAF का अपमान

PM आवास के पास स्थित भारतीय वायुसेना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन वापस लेने की केंद्र सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता ने इसे वायुसेना परिवार का अपमान बताते हुए 'शर्मनाक' कदम कहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस जमीन पर वायुसेना का नियंत्रण बनाए रखने की अपील की थी.

Advertisement
X
कांग्रेस ने सरकार की कार्रवाई पूरी तरह शर्मनाक बताया है. (File Photo-PTI)
कांग्रेस ने सरकार की कार्रवाई पूरी तरह शर्मनाक बताया है. (File Photo-PTI)

दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन वापस लेने की केंद्र सरकार की कार्रवाई पर विवाद बढ़ गया है. कांग्रेस ने इस कदम की आलोचना की है. कांग्रेस ने इसे वायुसेना से जुड़े लोगों का अपमान बताया है. कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार का यह कदम बेहद शर्मनाक है.

दरअसल, कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया एक मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन की जमीन पर वायुसेना का नियंत्रण बनाए रखने की अपील की थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपील 26 अक्टूबर को की गई थी. उस समय एपी सिंह की सेवानिवृत्ति में कुछ ही दिन बाकी थे. वह 31 अक्टूबर को रिटायर हुए. उन्होंने इस जमीन पर मौजूद सुविधाओं और वायुसेना की परिचालन जरूरतों का हवाला दिया था.

यह भी पढ़ें: 'BJP के आगे ब्रैकेट में कांग्रेस लिख देना चाहिए', पटियाला रैली में भगवंत मान का तंज, जाखड़-बिट्टू का लिया नाम

कांग्रेस नेता ने जयराम रमेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस रिपोर्ट को शेयर किया. पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि कहा कि IAF स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लंबा इतिहास रहा है. इसने कई दशकों तक सार्वजनिक उद्देश्यों की पूर्ति की है और यह भारतीय वायुसेना के सामाजिक ढांचे का भी अहम हिस्सा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कार्रवाई पूरी तरह शर्मनाक है और यह पूरे IAF परिवार के प्रति अपमान दिखाती है.

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को किया गया बंद

मालूम हो, रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को पिछले बुधवार को बंद कर दिया गया था. इस परिसर में गोल्फ कोर्स, स्विमिंग पूल और दूसरी खेल सुविधाएं थीं. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले भूमि एवं विकास कार्यालय (Land and Development Office) ने कॉम्प्लेक्स के प्रबंधन को बेदखली का नोटिस जारी किया था. इसके साथ ही प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास स्थित जमीन लौटाने को कहा गया था.

यह कदम दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग के आसपास की कीमती जमीन को वापस लेने की केंद्र सरकार की कोशिश का हिस्सा बताया जा रहा है. पिछले कुछ हफ्तों में भूमि एवं विकास कार्यालय ने इस इलाके में रक्षा से जुड़ी खेल सुविधाओं के लिए इस्तेमाल हो रही जमीन की समीक्षा की है. इससे पहले मंत्रालय ने संबंधित संस्थाओं से एयर फोर्स गोल्फ कोर्स की जमीन भी सौंपने को कहा था.

यह भी पढ़ें: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Advertisement

अगस्त में विभाग ने लोक कल्याण मार्ग स्थित दिल्ली रेस क्लब की 53 एकड़ जमीन खाली कराई थी. इसके लिए सार्वजनिक उद्देश्य की जरूरत का हवाला दिया गया था. इसके अलावा इंडिया पोलो एसोसिएशन से जयपुर पोलो ग्राउंड की जमीन भी वापस ली गई थी. सरकार ने इसके पीछे व्यापक सार्वजनिक उद्देश्यों, प्रशासनिक जरूरतों और रक्षा ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं का हवाला दिया था.

इस तरह प्रधानमंत्री आवास के आसपास की जमीन को लेकर केंद्र सरकार की कार्रवाई पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने वायुसेना के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जमीन वापस लेने के कदम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement