scorecardresearch
 

'कुपवाड़ा से कठुआ तक पाकिस्तानी दफन...', हिजबुल आतंकी ने ही खोल दी पड़ोसी मुल्क की पोल

हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान ने एक वीडियो में दावा किया कि पाकिस्तान से आए आतंकियों की कब्रें कश्मीर के विभिन्न इलाकों में हैं.

Advertisement
X
हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सामने आया है
हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सामने आया है

हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी सुप्रीम कमांडर शमशेर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुलकर यह दावा करता नजर आ रहा है कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने कश्मीर में लड़ाई लड़ी और उनकी कब्रें घाटी के अलग-अलग इलाकों में मौजूद हैं.

आजतक को मिले वीडियो में शमशेर खान कहता है, 'लोलाब और कुपवाड़ा से लेकर कठुआ तक ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं है, जहां पाकिस्तान के कोने-कोने से आए नौजवानों की कब्रें न हों.' उसने आगे कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर का रिश्ता कोई नहीं तोड़ सकता .. उसके मुताबिक, "इस रिश्ते के खिलाफ कोई नफरत पैदा नहीं कर सकता."

शमशेर खान ने अपने भाषण में पाकिस्तान से आए आतंकियों को 'शहीद' बताया और कहा कि वह उन्हें कभी नहीं भूल सकता .. उसने दावा किया कि ये लोग कश्मीर के लिए लड़ते हुए मारे गए.

JAAC को बताया 'गद्दार'
शमशेर खान ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सक्रिय जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर भी निशाना साधा. उसने JAAC को "गद्दार" करार देते हुए कहा कि कश्मीर की एकता, "शहीदों" की कुर्बानी और पाकिस्तान की विचारधारा पर कोई समझौता नहीं होगा. उसने कहा, 'एक्शन कमेटी को याद रखना चाहिए कि कश्मीर की एकता, कश्मीर के शहीद और पाकिस्तान की विचारधारा किसी को भी समझौता नहीं करने देंगे' इसके बाद उसने JAAC को "भारत का दोस्त" बताते हुए उसे "गद्दार" कहा

Advertisement

बुरहान वानी की बरसी पर दिया भाषण
मिली जानकारी के मुताबिक, शमशेर खान ने 8 जुलाई को PoK के मुजफ्फराबाद में हिजबुल मुजाहिदीन के मारे गए कमांडर बुरहान वानी की बरसी के मौके पर यह भाषण दिया. कार्यक्रम के दौरान बुरहान वानी और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पोस्टर भी लगाए गए थे.

क्या है इस बयान का महत्व?
शमशेर खान का यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें उसने सार्वजनिक रूप से यह दावा किया कि पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग कश्मीर में आकर आतंकी हमलों को अंजाम दिया और ये पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से भारत में हो रहे आतंकवाद को और पुख्ता करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement