scorecardresearch
 

'टिकट के बदले पैसे लिए...', महिला कांग्रेस महासचिव के पति का आरोप, राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर टिकट के लिए पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है. महासचिव के पति ने राहुल गांधी को खुला चैलेंज देते हुए पार्टी में चल रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने का दावा किया है.

Advertisement
X
महासचिव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. (Photo: X/@INC)
महासचिव ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए. (Photo: X/@INC)

हरियाणा महिला कांग्रेस की महासचिव के पति गौरव कुमार ने पार्टी के सीनियर नेताओं पर टिकट के बदले पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है. गौरव ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के बदले कांग्रेस नेताओं को पैसे दिए थे.

गौरव कुमार ने कहा, चैट में उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि हां, उन्होंने पैसे लिए हैं. मैंने अभी तक सिर्फ तीन या चार नेताओं के नाम बताए हैं, लेकिन इसमें और भी कई लोग शामिल हैं.

गौरव कुमार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी सीधा निशाना साधा. वहीं, 'उनकी पत्नी ने दावा किया कि पार्टी उनसे पैसे तो ले रही है, लेकिन बदले में उन्हें कोई सम्मान या फायदा नहीं मिल रहा है.'

राहुल गांधी को दिया ओपन चैलेंज

गौरव ने कहा, 'मैं राहुल गांधी को खुला चैलेंज दे रहा हूं... मैं आपको आईना दिखाऊंगा कि आपके अपने घर में क्या हो रहा है और आपके सीनियर नेता क्या कर रहे हैं... या तो वो आपके साथ कुछ गलत कर रहे हैं, या आप खुद ये सब करवा रहे हैं.'

Advertisement

दलित कार्ड और धोखे का आरोप

गौरव कुमार की पत्नी ने पार्टी आलाकमान पर दलितों की उपेक्षा और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'मैं दलित समुदाय से आती हूं, मैं एक शहीद की बेटी हूं और मेरा परिवार 56 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है. हमने करोड़ों रुपये दिए हैं... हमें झूठी उम्मीदें दी गईं... आलाकमान हमें धोखा दे रहा है.'

यह भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस में 'ड्रीम राहुल' की दिखने लगी झलक, हुड्डा का रखा खास ख्याल

इस्तीफे पर फंसा पेंच

महीसचिव ने ये भी खुलासा किया कि वो पार्टी के वर्क सिस्टम से इतनी दुखी थीं कि उन्होंने 12 दिन पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था. हालांकि, उनका दावा है कि पार्टी ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान कार्यकर्ताओं की भावनाओं और उनके योगदान के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement