कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है. ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें. वहीं, पाकिस्तान संसदीय पैनल ने कुलभूषण जाधव की सजा की समीक्षा के लिए सरकार के बिल को मंजूरी दी. पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें.
1- राहुल का तंजः कोरोना की मुफ्त वैक्सीन पाने के लिए पता कर लें, आपके राज्य में चुनाव कब है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड के सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है. ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें.
2- कुलभूषण जाधव की सजा की समीक्षा के बिल को PAK संसदीय पैनल ने दी मंजूरी
पाकिस्तान संसदीय पैनल ने जाधव की सजा की समीक्षा के लिए सरकार के बिल को मंजूरी दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए कुलभूषण जाधव की मौत की सजा की समीक्षा के लिए सरकार के बिल को मंजूरी दे दी गई.
3- लेह के गलत MAP पर बवाल, IT सचिव ने ट्विटर को लिखी चेतावनी भरी चिट्ठी
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह की लोकेशन चीन में दिखाने पर भारत ने ट्विटर को कड़ी चेतावनी दी है. सरकार ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी से संवेदनशीलता से काम करने को कहा है. इस पर ट्विटर ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.
4- बिहार में BJP ने किया मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा, चुनाव आयोग में शिकायत
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. बीजेपी ने कई वादे किए हैं, लेकिन एक वादे पर विवाद हो गया है. बीजेपी का कहना है कि सत्ता में आने पर वो सभी बिहारवासियों के लिए कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण मुफ्त में करवाएगी. अब ये मामला चुनाव आयोग तक चला गया है.
5- नीतीश का तेजस्वी पर पलटवार, बताओ- लॉकडाउन में दिल्ली में किसके यहां रहते थे?
चुनावी दौरे पर गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले अपने (तेजस्वी यादव) बताएं कि वह कोरोना लॉकडाउन के दौरान कहां थे? कहां भाग गए थे? उस दौरान कहां भागे रहते थे? दिल्ली में किसके यहां रहते थे.