scorecardresearch
 

'सम्राट राज में बढ़े अपराध...', EO विमल हत्याकांड पर तेजस्वी ने फिर विधायक पर लगाया आरोप

डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार हत्याकांड में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक पर आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
X
तेजस्वी यादव ने EO विमल की हत्या पर उठाए सवाल(Photo: ITG)
तेजस्वी यादव ने EO विमल की हत्या पर उठाए सवाल(Photo: ITG)

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डेहरी नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या का मामला उठाया है. उन्होंने दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की है. 

तेजस्वी यादव ने रविवार को मृतक विमल कुमार के परिजनों से मुलाकात की थी. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरे सरकारी अधिकारी की हत्या हुई है. उनका दावा है कि इस सरकार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहा है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. 

तेजस्वी ने बताया कि विमल कुमार के दो छोटे बच्चे और पत्नी हैं. वे सभी शोक में हैं. तेजस्वी यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक सोनू सिंह पर आरोप लगाते हुए उन्हें इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है. 

यह भी पढ़ें: '50 लाख के लिए पति को विधायक ने मरवाया...' पत्नी के आरोप, MLA की सफाई; EO विमल मर्डर पूरी कहानी

मृतक EO विमल कुमार की पत्नी ने भी बीते दिन गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था, 'मेरे पति को डेहरी विधायक ने जान से मरवाया है. वह रोज फोन करता था. कभी 25 लाख तो कभी 50 लाख रुपये मांगता था. मिलने के लिए बुलाता था. मेरे पति कहते थे कि हम कोई गलत काम नहीं करते, पैसा कहां से दें.' 

Advertisement

विमल कुमार की पत्नी के गंभीर आरोपों के बाद डेहरी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. विधायक ने कहा कि उनकी पूरी संवेदना दिवंगत EO विमल कुमार के परिवार के साथ है. उन्होंने बताया कि हत्या से एक दिन पहले डेहरी में आयोजित 'एक शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम में उनकी विमल कुमार से मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच सामान्य बातचीत भी हुई थी.

उन्होंने किसी भी तरह के विवाद या तनाव से साफ इनकार किया. विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वह आम लोगों के काम के लिए कभी-कभी EO को फोन जरूर करते थे, लेकिन इसका कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए. मृतक की पत्नी द्वारा 25 लाख और 50 लाख रुपये मांगने के लगाए गए आरोपों को भी उन्होंने पूरी तरह खारिज कर दिया. उनका कहना है कि वह इस तरह की बातें कर ही नहीं सकते. सोनू सिंह ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की राजनीति के तहत कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए इस दुखद घटना का सहारा ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement