scorecardresearch
 

बेंगलुरु के पास ट्रेकिंग करने गए आंध्र के टेकी की खदान में डूबकर मौत, 80 फीट गहराई से निकला शव

बेंगलुरू की छुपी जगह पर ट्रेकिंग और स्विमिंग करने गए युवक की डूबकर मौत हो गई. एक्सपर्ट गोताखोर की मदद से 80 फीट की गहराई से शव निकाला गया. हैरानी की बात यह है कि मृतक अच्छा तैराक था. फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
शख्स दोस्तों के साथ ट्रेकिंग और स्विमिंग करने गया था (Photo-ITG)
शख्स दोस्तों के साथ ट्रेकिंग और स्विमिंग करने गया था (Photo-ITG)

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. बाहरी इलाके में ट्रेकिंग करने गए एक टेकी की पत्थर की खदान में डूबकर मौत हो गई.मृतक की पहचान विनय के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है.

विनय अमेरिका की एक कंपनी गर्टनर के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. इस जगह की जानकारी उसे BLR Hikes वेबसाइट से मिली थी. जानकारी के मुताबिक, विनय अपने 8 दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर गया था. सभी ने BLR Hikes वेबसाइट से बेंगलुरु के आसपास की छिपी हुई ट्रेकिंग जगहों के बारे में जानकारी जुटाई थी.

यह पत्थर खदान भी इसी लिस्ट में शामिल थी. ट्रेकिंग के बाद दोपहर करीब 4 बजे सभी दोस्त खदान के पानी में नहाने के लिए उतरे. नहाते-नहाते विनय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए. जानकारी के मुताबिक, विनय तैराकी जानता था और एक स्पोर्ट्स पर्सन था, ऐसे में उसका डूबना अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

Advertisement

पुलिस का मानना है कि खदान की गहराई ज्यादा होने और फिसलन होने से उसे बचाया नहीं जा सका. हादसे की सूचना मिलते ही फायर, इमरजेंसी सर्विस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. 

यह भी पढ़ें: शहीद को लेकर जा रही एंबुलेंस को वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

मृतक के पिता ने जताई नाराजगी

शव की तलाशी के लिए टीम ने पहले दिन नाव और अंडरवॉटर कैमरे से विनय के शव की तलाश की, लेकिन बॉडी नहीं मिल पाई. अगले दिन मशहूर स्विमिंग एक्सपर्ट ईश्वर मालपे को बुलाया गया, जिसके बाद उन्होंने खदान में उतरकर करीब 80 फीट की गहराई से विनय का शव बरामद किया.

सिस्टम से नाराज मृतक के पिता ने दावा किया है, कि अगर एक दिन पहले ही तैराक को बुला लिया जाता तो उनके बेटे का शव पहले ही मिल जाता. इस घटना ने एक बार फिर बेंगलुरु के आसपास की इन अनजान खदानों में बिना सुरक्षा के जाने के खतरे को उजागर कर दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement