scorecardresearch
 

बीमार मां के पास बैठे अर्जुन मुंडा ने उठाई बांसुरी, फिर जो धुन बजाई, उसने लोगों का दिल छू लिया, Video

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में वह अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं. अर्जुन मुंडा ने मां के साथ बिताए इन पलों को साझा करते हुए उन्हें अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया. उन्होंने लिखा कि मां का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है.

Advertisement
X
अर्जुन मुंडा को आशीर्वाद देने लगीं मां. (Photo: Screengrab)
अर्जुन मुंडा को आशीर्वाद देने लगीं मां. (Photo: Screengrab)

कहते हैं, मां के पास बैठने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती. कभी उसका हाल पूछने के लिए, कभी उसकी कोई पुरानी बात सुनने के लिए और कभी बस इसलिए कि वह सामने बैठी रहे. कई बार मन की बात कहने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं. तब शायद कोई धुन काम आती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. वीडियो में अर्जुन मुंडा अपनी बीमार मां के पास बैठे हैं. फिर वह बांसुरी उठाते हैं और उसे बजाने लगते हैं. न कोई मंच है, न माइक, न कोई भीड़. बस मां हैं, उनका बेटा है और बांसुरी से निकलते कुछ सुर हैं.

इस छोटे से वीडियो में अर्जुन मुंडा का एक ऐसा रूप दिखाई देता है, जो आमतौर पर उनकी राजनीतिक पहचान के पीछे छिपा रहता है. यहां वह पूर्व केंद्रीय मंत्री या बीजेपी के वरिष्ठ नेता नहीं हैं. यहां वह सिर्फ एक बेटा हैं, जो अपनी मां के पास बैठकर उनके साथ कुछ पल बिताना चाहता है.

यहां देखें वीडियो

अर्जुन मुंडा ने इस वीडियो के साथ मां के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया. उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया. लिखा कि मां का प्यार उनकी सबसे बड़ी ताकत, संबल और जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है.

Advertisement

जिंदगी में इंसान कितने लोगों से मिलता है. कितनी तारीफें सुनता है, कितनी उपलब्धियां हासिल करता है. लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनके सामने बाकी सारी चीजें छोटी पड़ जाती हैं. मां का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है.

बच्चा जब छोटा होता है, तब मां उसके पास बैठती है. उसे खाना खिलाती है, उसकी परेशानी समझती है और उसके रोने पर उसे चुप कराती है. वक्त गुजरता है. बच्चा बड़ा हो जाता है. अपनी दुनिया बना लेता है. जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. लेकिन मां के लिए वह बच्चा ही रहता है.

यह भी पढ़ें: 'कोई भी जरूरत पड़े, मैं कहीं भी रहूं...' गरीब बच्ची ने बांधी राखी, फिर कानपुर के DM ने जो किया वो दिल छू लेगा

फिर जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आता है, जब मां को सहारे की जरूरत पड़ने लगती है. तब वही बच्चे उसके पास बैठते हैं. कभी उसका हाथ पकड़ते हैं, कभी उससे बातें करते हैं और कभी बस उसके साथ चुपचाप वक्त बिताते हैं. अर्जुन मुंडा का यह वीडियो इसी रिश्ते की एक झलक दिखाता है.

राजनीति से अलग दिखा अर्जुन मुंडा का रूप

अर्जुन मुंडा की पहचान झारखंड की राजनीति से जुड़ी रही है. वह झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र सरकार में भी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है.

Advertisement

arjun munda plays flute for ailing mother heartwarming video viral

सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को हम अक्सर भाषण देते, सभाओं में पहुंचते, चुनाव प्रचार करते या राजनीतिक मुद्दों पर बयान देते देखते हैं. उनकी एक सार्वजनिक छवि बन जाती है. लेकिन हर सार्वजनिक चेहरे के पीछे एक निजी जिंदगी भी होती है. उसमें परिवार होता है, रिश्ते होते हैं और अपनों के लिए फिक्र भी होती है.

इस वीडियो में अर्जुन मुंडा की वही निजी दुनिया सामने आती है. उनकी मां बीमार हैं और वह उनके पास बैठे हैं. इस दौरान बांसुरी बजाकर उनके साथ समय बिता रहे हैं. यह नहीं पता कि उस वक्त मां के मन में क्या चल रहा था, लेकिन वीडियो में दिख रहा यह पल अपने आप में बहुत कुछ कहता है.

बांसुरी के सुर और मां के साथ बिताए पल

यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है, इसमें कोई दिखावा नहीं है. एक बेटा अपनी मां के पास बैठा है. उसके हाथ में बांसुरी है और वह कुछ पल उनके नाम कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अर्जुन मुंडा के इस भावुक अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. लोग मां-बेटे के रिश्ते और उनके साथ बिताए इन पलों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर अक्सर बहस, आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक बयान सुर्खियां बनते हैं. ऐसे में परिवार से जुड़ी कोई सादा-सी तस्वीर भी लोगों का ध्यान खींचती है. खासकर तब, जब वह किसी ऐसे व्यक्ति की जिंदगी का हिस्सा हो, जिसे लोग अब तक एक अलग पहचान से जानते रहे हों. इंसान कितना भी बड़ा हो जाए, मां के सामने उसके भीतर का बच्चा कहीं न कहीं मौजूद रहता है. कई बार रिश्तों को समझने के लिए इतना ही काफी होता है. क्योंकि मां के लिए बेटे का पास बैठना भी बहुत कुछ होता है. और बेटे के लिए मां का साथ, जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement