scorecardresearch
 

‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ से अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल पर प्रहार, 18 गिरफ्तार, 100 करोड़ के हवाला नेटवर्क का खुलासा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ 38 जगहों पर छापेमारी कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस अभियान में करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ और 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

Advertisement
X
500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए (सांकेतिक तस्वीर)
500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए (सांकेतिक तस्वीर)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के लिए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत कार्रवाई की जानकारी दी है. इस अभियान के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर कार्रवाई की गई जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही, करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर पोस्ट कर कहा कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के जरिए ड्रग्स के खिलाफ एक और बड़ा प्रहार किया है. 

यह कार्रवाई भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि एजेंसियों ने 23 अक्टूबर को असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 जगहों पर एक साथ छापेमारी की और एक अंतरराष्ट्रीय नार्को कार्टेल को ध्वस्त किया. इस ऑपरेशन में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन की जानकारी सामने आई है. वहीं, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए हैं. 

गृह मंत्री ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, वहीं 18 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई. 

यह भी पढ़ें: लखनऊ जाएंगे अमित शाह, PM मोदी वाराणसी में देखेंगे एयर शो... UP चुनाव के लिए BJP का प्लान

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, यह नेटवर्क 'डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर' के जरिए भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. अमित शाह ने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक ड्रग्स के हर नेटवर्क को खत्म करने के भारत के संकल्प को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि ड्रग कार्टेल का पूरी तरह खात्मा होने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी. 

गृह मंत्री ने इस अभियान में शामिल केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस बलों से बनी एंटी नारकोटिक्स टीम को बधाई भी दी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement