scorecardresearch
 

एअर इंडिया की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में टेकऑफ के बाद आई तकनीकी खराबी, लौटना पड़ा वापस

एअर इंडिया की मुंबई से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को तकनीकी खराबी की आशंका में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस लौटना पड़ा. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को एहतियातन मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया.

Advertisement
X
एअर इंडिया की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला. (File Photo: PTI)
एअर इंडिया की मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट में उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का पता चला. (File Photo: PTI)

एअर इंडिया की मुंबई से बेंगलुरु जा रही एक फ्लाइट को गुरुवार को टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की आशंका के चलते वापस मुंबई लौटना पड़ा0 एयरलाइन की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, फ्लाइट AI2812 को एहतियात के तौर पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस (SOP) का पालन करते हुए वापस लाया गया.

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, '9 अप्रैल को मुंबई से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI2812 को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद संभावित तकनीकी समस्या के चलते सावधानी के तौर पर मुंबई वापस लाया गया. यह निर्णय यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया. फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है.' 

फ्लाइट की मुंबई एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई और विमान को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए बे एरिया में ले जाया गया. एयरलाइन के मुताबिक, सुरक्षा मानकों के तहत हर पहलू की गहन जांच सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें: एअर इंडिया के CEO कैम्पबेल विल्सन का इस्तीफा, कंपनी ने शुरू की नए चेहरे की तलाश

Advertisement

एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, 'हम अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर हमारी टीम ने तुरंत सहायता उपलब्ध कराई और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई.'

एयरलाइन ने यह भी दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, 'हम अपने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कुशलता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.' इस घटना के बाद एअर इंडिया की तकनीकी टीम विमान की जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा सेवा में लाया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement