scorecardresearch
 

चीन के एयरस्पेस से वापस लौटा एअर इंडिया का विमान, दिल्ली में लैंडिंग

दिल्ली से वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 185 को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. एअर इंडिया ने बताया कि इस विमान ने 19 मार्च के दिल्ली से वैंकूवर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन चीनी एयरस्पेस में पहुंचने के बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई तो फ्लाइट को वापस दिल्ली बुलाने का फैसला किया गया.

Advertisement
X
दिल्ली से वैंकूवर जा रहा विमान दिल्ली लौटा. (File photo: ITG)
दिल्ली से वैंकूवर जा रहा विमान दिल्ली लौटा. (File photo: ITG)

दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 185 को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि चीनी एयर स्पेस से यू-टर्न लेने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

एअर इंडिया के बयान के अनुसार, विमान ने दिल्ली से उड़ान तो भरी थी, लेकिन चीन के क्वजिंग से गुजरते वक्त लगभाग 8 घंटे हवा में रहने के बाद अचानक इसे वापस मोड़ने का फैसला लिया गया. एअर इंडिया ने स्पष्ट किया कि ये फैसला सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया था. विमान के वापस आने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर ग्राउंड टीम ने यात्रियों की मदद की और उन्हें होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई. इस अचानक हुए बदलाव से यात्री थोड़े परेशान जरूर हुए, लेकिन तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण कंपनी ने रिस्क न लेने का फैसला किया.

कंपनी ने बताया कि आमतौर पर इस रूट पर बोइंग 777-337 (ER) का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन इस दिन बोइंग 777-232 (LR) विमान ने वैंकूवर के लिए उड़ान भरी थी. कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित उतार लिया है.

Advertisement

एअर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, परिचालन संबंधी समस्या को सुलझाने के बाद सभी यात्रियों को शुक्रवार सुबह दूसरी उड़ान से उनके गंतव्य वैंकूवर के लिए रवाना कर दिया गया है. एयरलाइन ने जोर दिया कि उनके लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा बहुत जरूरी है. हालांकि, कंपनी ने 'परिचालन मुद्दे' की सटीक जानकारी साझा नहीं की है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement