scorecardresearch
 

एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी में AAP, E20 पर पीएम आवास तक मार्च का ऐलान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शनिवार को हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं. (File Photo: ITG)
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शनिवार को हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं. (File Photo: ITG)

आम आदमी पार्टी एथेनॉल के मुद्दे पर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है. पार्टी का कहना है कि अगर सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती, तो यह मुद्दा और बड़ा रूप लेगा. पार्टी अगले हफ्ते प्रधानमंत्री आवास पर पिटीशन लेकर जाने की भी तैयारी कर रही है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के युवाओं ने एक होकर आवाज उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. E20 पर भी हमें एक होकर आवाज उठानी होगी.

अरविंद केजरीवाल ने बताया, इस शनिवार हम 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20' आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है. PM मोदी से निवेदन है कि E20 पेट्रोल की समस्या का समाधान कर दीजिए. लोग बेहद परेशान हैं, गाड़ियों में खराबी आ रही है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तभी सुनेंगे जब हम मिलकर एक साथ आवाज उठाएंगे. इस शनिवार को हमारी कोशिश है कि देश भर में जितने लोग E20 से दुखी हैं, जितने लोग E20 के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, सबको एक प्लेटफ़ॉर्म पर लाया जाए.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर आप दिल्ली या आसपास रहते हैं तो 11:30 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में पहुंचिए, वहां आपको अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement