scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में वीर जवानों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया. समारोह में देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए कुल 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र प्रदान किए गए.

Advertisement
X
गगनयान के एस्ट्रोनॉट और वायुसेना के एयर कमोडोर पी. बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. (Screengrab: PIB)
गगनयान के एस्ट्रोनॉट और वायुसेना के एयर कमोडोर पी. बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया. (Screengrab: PIB)

देश की रक्षा में अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले और अदम्य साहस का परिचय देने वाले जांबाज वीर जवानों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया. वहीं, रक्षा मंत्रालय तेजस Mk1A एयरक्राफ्ट की डिलीवरी में लगातार देरी के चलते एचएएल पर जुर्माना लगा सकता है. इन खबरों के अलावा, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में बड़ा बदलाव किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.


Gallantry Awards: राष्ट्रपति ने देश के बहादुरों का किया सम्मान, एस्ट्रोनॉट नायर को कीर्ति चक्र

देश के जांबाज़ वीर जवानों को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों, CAPF और पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र और 29 शौर्य चक्र देकर देश की संप्रभुता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान और शौर्य को नमन किया गया.

तेजस Mk1A की डिलीवरी में देरी पर भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लग सकता है भारी जुर्माना

रक्षा मंत्रालय स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस Mk1A की डिलीवरी में लगातार देरी को लेकर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल पर भारी जुर्माना लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. बार-बार आश्वासन के बावजूद वायुसेना को नया अपग्रेड फ़ाइटर जेट नहीं मिला. केंद्र सरकार ने एचएएल को 83 तेजस Mk1A विमानों का बड़ा ऑर्डर दिया हुआ है. 

Advertisement

Ujjwala Yojna Rule Change: सरकार का बड़ा फैसला... उज्ज्वला योजना में बदलाव, अब मिलेंगे सिर्फ 4 LPG सिलेंडर

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले रियायती सिलेंडरों की संख्या में बड़ी कटौती की है. अब रियायती एलपीजी सिलेंडर 9 से घटाकर 4 कर दिए गए हैं. पहले लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपये सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब उनको पहले चार रिफिल पर ही प्रति सिलेंडर 300 रुपये का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मिलेगा.

HDFC Bank Rate Hike: लोन महंगा... बढ़ेगा EMI का बोझ, देश के सबसे बड़े बैंक ने दिया झटका

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने ग्राहकों को झटका दिया है. बैंक की ओर से कर्ज महंगा कर दिया गया है. एचडीएफसी बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट यानी MCLR में 5-10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. नई दरें सोमवार 8 जून से लागू कर दी गई हैं. ऐसा होने से एमसीएलआर से जुड़े तमाम लोन महंगे हो सकते हैं और ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है.

काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, ₹100 करोड़ की लागत से 20 एकड़ में तैयार होगा भव्य शिव थीम पार्क

वाराणसी में 20 एकड़ भूमि पर 100 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग और भव्य अर्बन पार्क बनाया जा रहा है. इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है. यह अगले 8 से 9 महीनों में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. वर्तमान योजना के तहत यहां 130 फीट ऊंचा विश्व का सबसे भव्य शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जिस पर आगे भी रिसर्च जारी है.

Advertisement

मॉनसून की बढ़ी रफ्तार, लेकिन उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

जून के दूसरे हफ्ते में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप अभी भी बरकरार है.

पेद्दी देखने पहुंचे राम चरण, थिएटर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, भीड़ में छोटी बच्ची को बचाया, Video

एक्टर राम चरण ने अपनी नई फिल्म पेद्दी थिएटर में देखी. उनके साथ डायरेक्टर बुची बाबू और प्रोड्यूसर भी थे. इस दौरान उनके फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की हुई. राम चरण के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. इसी दौरान एक छोटी बच्ची भीड़ में गुम हो गई, जिसे राम चरण और उनकी सिक्योरिटी ने सुरक्षित निकालकर उसके पिता से मिला दिया. 

Ground Report: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों में पेपर लीक की दहशत

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा हो रही है. यूपी पुलिस में 32679 पदों पर 75 जिलों के 1183 परीक्षा केंद्रों पर 28 लाख 80 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी 8, 9 और 10 जून को परीक्षा देंगे. रोजाना दो पाली में यह एग्जाम हो रहा है. पहले दिन यानी 9 जून की परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर्स पर अभ्यर्थियों के लिए भारी भीड़ उमड़ी. 

Advertisement

India Fertility Rate: भारतीय इतने कम बच्चे क्यों पैदा कर रहे कि दुनिया भर में चिंता, डरावनी हो सकती है आगे की सूरत

भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, जहां आबादी लगभग 1.46 अरब है. लेकिन अब भारतीय महिलाएं पहले जितने बच्चे पैदा नहीं कर रहीं. UNFPA की 2025 रिपोर्ट बताती है कि भारत का टोटल फ़र्टिलिटी रेट यानी TFR घटकर 1.9 हो गया है, जो रिप्लेसमेंट लेवल 2.1 से कम है. इससे साफ है कि देश में जनसंख्या वृद्धि की रफ़्तार धीमी पड़ रही है.

दिल्ली की सड़कों को 'डस्ट-फ्री' बनाने की तैयारी... सरकार प्रदूषण और धूल रोकने के लिए बनाएगी ग्रीन बेल्ट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

दिल्ली सरकार अब सड़कों के रख-रखाव को वैज्ञानिक तरीके से करेगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि RAMS सिस्टम तैयार हो रहा है. इसके लिए CSIR-CRRI और SPA के साथ MoA हुआ है. यह सिस्टम हर सड़क का डिजिटल रिकॉर्ड बनाएगा और गड्ढों, जलभराव, धूल जैसी समस्याओं की पहचान कर समय पर मरम्मत सुनिश्चित करेगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement