scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

India vs Pakistan, ACC Men's U19 Asia Cup Live Score: अल अमेरात के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान की टीम्स आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पर निगाहें हैं.

Advertisement
X
Aaryavir Sehwag and Ali Raza will be in foएशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: Sehwag Instagram/ICC/GettyImages
Aaryavir Sehwag and Ali Raza will be in foएशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर. (Photo: Sehwag Instagram/ICC/GettyImages

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है. वहीं, PM मोदी दिवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं जहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे. इन खबरों के अलावा, दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, पंजाबी बाग में AQI 450 के स्तर तक पहुंच गया है. पढ़ें रविवार सुबह की बड़ी खबरें

IND vs PAK U19 Asia Cup Live Score: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी 

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 में आज भारत का सामना पाकिस्तान से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमेरात के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड में है. इस मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है. 

18 दिन बाद हर की पौड़ी पर आया पानी, हरिद्वार में लौटी गंगा की रौनक 

हरिद्वार में 18 दिन बाद गंगा बंदी खत्म हो गई है. 7 नवंबर की रात गंग नहर में पानी छोड़े जाने के बाद हर की पौड़ी समेत सभी घाटों पर गंगा का जल लौट आया. दरअसल, हरिद्वार में हर साल दशहरे से दिवाली तक गंगा की वार्षिक बंदी की जाती है. इस दौरान गंग नहर में पानी का प्रवाह रोककर सफाई और मरम्मत का काम किया जाता है.

Advertisement

बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीर सैनिकों के बलिदान को किया नमन 

देशभर में आज दिवाली का पावन पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ जा रहे हैं. वहां वो सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे. हर साल की तरह अपनी इस परंपरा को जारी रखते हुए पीएम मोदी जवानों का हौसला बढ़ाने बस्तर रवाना हो रहे हैं. 

जापान में फिर भूकंप के तेज झटके... दुकानों में टूटे शीशे, भगदड़ में 22 लोग घायल 

जापान में रविवार तड़के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.7 रही. तेज भूकंप के कारण दुकानों के शीशे टूट गए, इमारतों से लोग बदहवास होकर बाहर भागने लगे. इस अफरा-तफरी में लगभग 22 लोग घायल भी हो गए. भूकंप का केंद्र शिज़ुओका प्रांत में जमीन से लगभग 40 किलोमीटर गहराई में स्थित था. 

रोहित शर्मा ने रच दिया नया इतिहास... न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी पीछे छूटे 

रोहित शर्मा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में आयोजित वनडे साीरीज के दूसरे मुकाबले में 28 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और दो चौके शामिल रहे. इसी के साथ रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित के नाम 51 छक्के हो गए हैं.

Advertisement

Ramayana Box Office Collection: छोटी दिवाली पर रामायण का बड़ा धमाका! तीसरे दिन आया जबरदस्त उछाल, जानें कितनी हुई कमाई 

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण ने तीन दिनों में ₹375.50 करोड़ कमाई कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, शनिवार को इसने नेट ₹69.80 करोड़ का कलेक्शन किया, और इसके साथ फिल्म की कुल नेट कमाई ₹182.70 करोड़ हुई. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन ₹218.25 करोड़ हुआ. वर्ल्डवाइड भी इसने तीसरे दिन 60 करोड़ का कलेक्शन किया और कुल कमाई ₹375.50 करोड़ तक पहुंची.

जहरीली धुंध के साये में दिल्ली... पंजाबी बाग में AQI 452, 11 से ज्यादा इलाकों में 400 पार 

दिल्ली में हवा की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. रविवार सुबह भी कई इलाकों में धुंध की परत छाई रही और AQI खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया. पंजाबी बाग इलाके में हवा सबसे ज्यादा जहरीली दर्ज की गई, जहां AQI 450 के स्तर तक पहुंच गया. ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू किए जाने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement