scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 7 नवंबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

बारिश के कारण दूसरा वनडे मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ था. 47-47 ओवर के इस मुकाबले के अंत में भी बारिश ने खलल डाला. जिसका नतीजा भारत के पक्ष में आया और टीम इंडिया ने चार रन से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

Advertisement
X
हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान. (PHOTO: AP)
हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान. (PHOTO: AP)

टीम इंडिया ने शनिवार को दूसरे वनडे में मेजबान न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 4 रनों से हराया. वहीं, महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. इन खबरों के अलावा, लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें

IND vs NZ: 'हम 30-40 रन पीछे रह गए थे..', लगातार दूसरी हार के बाद NZ कप्तान मिचेल सेंटनर का छलका दर्द 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव से भरा रहा. बारिश से बाधित इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच के बाद बात करते हुए कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकार किया कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल और पेचीदा थी.

'सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे आपका समय', दिवाली पर PM मोदी का संदेश 

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, दीपावली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सभी को दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

Advertisement

UP DA Hike: दिवाली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी 

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और राहत में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. सातवें वेतन आयोग के तहत के तहत योगी सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 58 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है. सरकार का कहना है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर महीने के वेतन के साथ मिलेगा.

शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज, चेस्ट इंफेक्शन का चल रहा था इलाज 

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 85 साल के शरद पवार की तबीयत में सुधार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दी. उन्हें सीने और सांस से जुड़ा संक्रमण होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था.  

E20 पेट्रोल में 31% इथेनॉल का दावा... तेल कंपनियों ने कहा- जांच का तरीका सही नहीं 

कर्नाटक सरकार ने दावा किया था कि लैब टेस्ट में पाया गया है कि तमाम कंपनियों के पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाया जा रहा है. इस मामले में अब तेल कंपनियों का जवाब आया है. सरकारी तेल कंपनियां आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने राज्य सरकार के आरोपों को खारिज किया है. 

Advertisement

वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर्स वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, 12668 करोड़ का है कर्ज 

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के पूर्व प्रमोटर और डायरेक्टर वेणुगोपाल नंदलाल धूत को दिवालिया घोषित कर दिया है. इनके ऊपर SBI और उसके सहयोगी बैंकों से मिली कुल 12,668.06 करोड़ रुपये का कर्ज है. एनसीएलटी ने इस क्रेडिट को नहीं चुका पाने के कारण दिवालिया घोषित किया है.  

दिवाली से पहले मान सरकार का Gift, इन कर्मचारियों का DA 40% बढ़ाया 

पंजाब सरकार ने 6507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद इन कर्मचारियों का DA 181 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो जाएगा. पंजाब सरकार की ओर से की गई इस घोषणा को कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है 

लाखों फोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने दी वॉर्निंग, मंडरा रहा संकट, जरूर कर लें ये काम 

लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम ने देशभर के लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. कई स्मार्टफोन यूजर्स पर हैकिंग का खतरा मंडरा रहा है और बचाव के लिए तुरंत फोन को अपडेट करने की सलाह दी गई है.

Advertisement

आईएएफ के IL-76MD ने रचा इतिहास, न्योमा में 13,629 फीट पर दुनिया की सबसे ऊंची लैंडिंग 

भारतीय वायु सेना ने एक बार फिर अपनी क्षमता का परिचय दिया है. IL-76MD परिवहन विमान ने पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. यह ऊंचाई 13,629 फीट है. वायु सेना के अनुसार यह IL-76MD विमान द्वारा दुनिया में कहीं भी हासिल की गई सबसे ऊंची लैंडिंग है.

बंगाल: 31 दिसंबर तक पात्र लोगों को मिलेगी CAA के तहत नागरिकता, CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान 

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में CAA के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले सभी पात्र लोगों को 31 दिसंबर तक नागरिकता देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. CM शुभेंदु ने शुक्रवार को नदिया जिले के अरंगहाटा में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement