scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 29 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए 'भर्ती नियम 2026' को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है. नए भर्ती नियमों के तहत सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल (GD) के पदों पर होने वाली हर भर्ती में 50 फीसदी पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे.

Advertisement
X
पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. (File Photo- ITG)
पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. (File Photo- ITG)

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल की भर्ती में 50 फीसदी पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित की गईं. वहीं, बिहार में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों से निपटने के लिए पटना, लखीसराय और पूर्णिया में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए. इन खबरों के अलावा, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को गुरजिंदर और गुलवीर सिंह ने अपने अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते. पढ़ें बुधवार सुबह की बड़ी खबरें.

पूर्व अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, SSB में 50 फीसदी पद आरक्षित, बिना परीक्षा सीधी एंट्री

सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल की भर्ती के लिए नए नियम लागू किए गए हैं. नए भर्ती नियमों के तहत सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पदों पर होने वाली हर भर्ती में 50 फीसदी पद अब पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे. साथ ही उनको परीक्षा भी नहीं देनी होगी. बाकी 50% पदों पर दूसरे चरण में खुली प्रतियोगी परीक्षा के जरिए भर्ती होगी. 

बिहार में भी पेपर लीक पर बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए बिहार में पहली बार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं. पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने पटना, लखीसराय और पूर्णिया में तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है. इन अदालतों में पेपर लीक, संगठित नकल और परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों की त्वरित सुनवाई की जाएगी.

Advertisement

CWG 2026: हरजिंदर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, गुलवीर की ऐतिहासिक दौड़... भारत के खाते में दो और सिल्वर मेडल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मंगलवार को वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह ने अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते. पदक तालिका में भारत फिलहाल नौवें स्थान पर है. उसके खाते में अब तक दो गोल्ड, 7 सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल हैं. वहीं 77 मेडल्स के साथ ऑस्ट्रेलिया मेडल लिस्ट में टॉप पर है.

भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, कोलकाता से सीधे नेपाल पहुंची पहली कंटेनर ट्रेन, बॉर्डर ट्रांसशिपमेंट का झंझट खत्म

भारतीय रेलवे ने पहली बार कोलकाता पोर्ट से नेपाल के विराटनगर कस्टम यार्ड के लिए पहली सीधी कमर्शियल कंटेनर मालगाड़ी चलाकर एक नया इतिहास रच दिया है. इस ट्रेन में 40 वैगन थे और इसमें कैनोला की खेप भेजी गई. इससे सीमा पार माल ढुलाई का समय और लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी. साथ ही भारत-नेपाल के बीच व्यापार को नया बढ़ावा भी मिलेगा.

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज वोटिंग, राहुल गांधी भी लेंगे चर्चा में हिस्सा

एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में चल रही बहस अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बुधवार को चर्चा आगे बढ़ेगी. चर्चा पूरी होने के बाद इस बिल पर वोटिंग कराई जा सकती है. इस बहस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे. राहुल गांधी करीब 12:30 सदन में अपनी बात रख सकते हैं. 

Advertisement

असम बाढ़ पीड़ितो की मदद को आगे आए सलमान खान, भेजा खाना-पीने का साफ पानी

असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं. इन लोगों की मदद के लिए सलमान ख़ान आगे आए हैं. सलमान ने असम में मौजूद अपने एक फैन क्लब से हाथ मिलाया है, जिनके साथ मिलकर वो बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद पहुंचाने का काम करेंगे. ये मदद उनके एनजीओ बीइंग ह्यूमन के जरिए पहुंचाई जा रही है. अभी शुरुआत रेडी-टू-ईट फ़ूड पैकेट बांटने से हुई है.

भारत को मिला नया फील्डिंग कोच? कौन हैं शुभदीप घोष, टी दिलीप की जगह मिली टीम में एंट्री!

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने कोचिंग स्टाफ़ को मज़बूत करने में जुटे हैं. बीसीसीआई ने टी दिलीप का कार्यकाल नहीं बढ़ाया है और अब 57 वर्षीय शुभदीप घोष को नया फ़ील्डिंग कोच बनाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. असम के डिगबोई निवासी शुभदीप, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में 'जॉय' के नाम से जाना जाता है, को कोचिंग का लंबा अनुभव है.

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर फंसे 13 भारतीय नाविक, एयरस्ट्राइक के खौफ में बीत रही रातें

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क पोर्ट पर एक मालवाहक जहाज में तेरह भारतीय नाविक फंसे हुए हैं. रूस यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण जहाज पर सवार चालक दल की जान पर खतरा मंडरा रहा है. फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार, जहाज के मालिक, संबंधित देश से तत्काल मदद की अपील की है.

Advertisement

7.1 तीव्रता के भूकंप से जापान में तबाही का मंजर, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, 13 की मौत

जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी. जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बताया कि इस आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं और कई अब भी लापता हैं. प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर दूसरे दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है.

एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी

झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा को गिरफ्तार कर लिया है. वह लंबे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था, झारखंड के कई जिलों में नक्सली गतिविधियों को संचालित करता था. सुरक्षा बलों ने उसके चार साथियों को भी गिरफ्तार किया है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement