जून 2026 भारत में 146 साल में सबसे सूखे महीनों में शामिल रहा है. इस साल मानसून केरलम में समय पर पहुंचा लेकिन 15 जून के बाद रुक गया जिससे देश में 40 प्रतिशत और मध्य भारत में 60 प्रतिशत तक बारिश की कमी रही. मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून के रुकने की वजह कोई एक कारण नहीं है. विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के चर्चित दवा खरीद घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल और डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला है. ईरान की सेना IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. पढ़ें रविवार सुबह की टॉप खबरें...
जून 2026 भारत में 146 साल में सबसे सूखे महीनों में शामिल रहा है. इस साल मानसून केरलम में समय पर पहुंचा लेकिन 15 जून के बाद रुक गया जिससे देश में 40 प्रतिशत और मध्य भारत में 60 प्रतिशत तक बारिश की कमी रही. मौसम विभाग ने बताया है कि मॉनसून के रुकने की वजह कोई एक कारण नहीं है. इस बार पांच अलग अलग सिस्टम एक साथ बारिश के खिलाफ काम कर रहे थे.
बिना चीन परमिट कैलाश मानसरोवर यात्रा पड़ सकती है भारी, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर एडवाइज़री जारी की है. इसमें श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले यह ज़रूर जांच लें कि उनका टूर ऑपरेटर सही तरीके से रजिस्टर्ड है. मंत्रालय ने कहा है कि कई भारतीय प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिए यात्रा पर निकले लेकिन चीन के लिए जरूरी परमिट और वीजा न होने की वजह से नेपाल में फंस गए.
दिल्ली दवा घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, पूर्व DGHS प्रमुख समेत दो गिरफ्तार
दिल्ली के चर्चित दवा खरीद घोटाले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल और डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स नीरज चोपड़ा को गिरफ्तार किया है. दोनों पर दवाइयों के साथ ही मेडिकल सामान की खरीद में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप है. जांच एजेंसी का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी.
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में कोलंबिया ने पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया. दोनों टीमें पहले ही नॉकआउट दौर में अपनी जगह पक्की कर चुकी थीं. ग्रुप टॉपर बनने के बाद कोलंबिया का सामना अब राउंड ऑफ 32 में घाना से होगा. वहीं पुर्तगाल का सामना क्रोएशिया से होगा.
अमेरिका पर ईरान का जवाबी हमला, IRGC बोला- 8 सैन्य ठिकानों को किया तबाह
ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर बड़ा तनाव देखने को मिला है. ईरान की सेना IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के 8 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है. यह कार्रवाई क़ुवैत और बहरीन में मौजूद ठिकानों पर हुई. ईरान का कहना है कि यह हमला अमेरिका की तरफ से ईरान की 5 तटीय चौकियों पर किए गए हमले का जवाब है.
यूरोप में जानलेवा हीटवेव का कहर, टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
स्कैंडिनेविया से लेकर आल्प्स तक पूरा यूरोप इस समय भीषण और जानलेवा लू की चपेट में है. पूर्व की ओर बढ़ रही इस हीटवेव के कारण दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जर्मनी, डेनमार्क और चेक गणराज्य में गर्मी के रिकॉर्ड पूरी तरह टूट गए. वहीं, पोलैंड, फ्रांस और इटली जैसे देशों में रेड अलर्ट जारी है.
दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक-सरकारी जगहों की सुरक्षा बढ़ाई गई
दिल्ली और उत्तराखंड में संभावित आतंकी खतरे को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ईमेल के बाद दोनों राज्यों में धार्मिक स्थलों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है.