एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी के विस्तार के लिए बड़े ऐलान किए. वहीं, DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी की एयर डिफेंस सिस्टम प्रोजेक्ट कुशा के पहला ट्रायल सफलतापूर्वक किया. इन खबरों के अलावा, केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि अब 28 और 29 मार्च को संसद की बैठक नहीं होगीं. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें
₹500 तक फ्री गैस, सिक्योरिटी फीस भी माफ... PNG को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान
एलपीजी संकट के बीच केंद्र सरकार PNG के विस्तार पर जोर दे रही है. तेल कंपनियों ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी फीस माफ कर दी है. वहीं, दिल्ली में सड़क बहाली शुल्क भी खत्म किया गया है. इतना ही नहीं नए PNG कनेक्शन के लिए 500 रुपये तक मुफ्त गैस दी जाएगी. इन कदमों से PNG उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.
भारत बना रहा अपना 'S-400' मिसाइल डिफेंस सिस्टम... पहला ट्रायल सफल
DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी की एयर डिफेंस सिस्टम प्रोजेक्ट कुशा के पहले विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब वेस्ट एशिया में युद्ध चल रहा है. प्रोजेक्ट कुशा को आधिकारिक रूप से एक्सटेंडेड रेंज एयर डिफेंस सिस्टम कहा जाता है. यह भारत का अपना लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है.
शनिवार-रविवार को रहेगी छुट्टी, नहीं चलेगी संसद... किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया
संसद में 19-20 मार्च को गुड़ी पड़वा और ईद की छुट्टी रही, जबकि 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश है. इन छुट्टियों के दौरान प्रभावित कामकाज की भरपाई के लिए 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार) को बैठक बुलाने की योजना थी, जिस पर विपक्ष सहमत था. अब केंद्र सरकार ने फैसला बदलते हुए कहा है कि इन दोनों दिनों संसद की बैठक नहीं होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की स्कूलों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य करने वाली याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और सरकारी संस्थानों में रोजाना वंदे मातरम गाने को अनिवार्य बनाने वाले केंद्र सरकार के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने याचिका को प्री-मैच्योर करार दिया. शीर्ष अदालत ने कहा कि जब तक इस सर्कुलर के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होता, तब तक सुनवाई का कोई ठोस आधार नहीं बनता.
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट पर डॉक्टरों ने ये बताया
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल लाया गया. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है. सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है.
शादी के बाद पत्नी वंशिका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्ति में हुए लीन
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. वह मंगलवार को मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा की भनक किसी को नहीं लगी. दोनों ने मंदिर की देहरी पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग अर्पित किए. शादी के बाद यह उनका पहला मथुरा दौरा था, जिसे उन्होंने पूरी तरह निजी रखा.
भूमि अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए कहा कि 2013 से पहले अधिग्रहित जमीन के लिए भी उचित मुआवजा, सोलेटियम और ब्याज का भुगतान किया जाना चाहिए. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ वित्तीय बोझ का हवाला देकर किसानों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर नहीं किया जा सकता. NHAI ने पुराने फैसलों की समीक्षा की मांग की थी.
PNG कनेक्शन वालों को LPG सिलेंडर करना होगा सरेंडर, नहीं तो सरकार कर देगी सप्लाई बंद!
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत में एलपीजी और तेल आयात प्रभावित हुआ, हालांकि अब हालात सामान्य हो रहे हैं. फिर भी कई जगह दिक्कत जारी है. इसे देखते हुए सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है कि जहां PNG कनेक्टिविटी उपलब्ध है, वहां LPG की जगह PNG अपनाना अनिवार्य होगा, वरना LPG की सप्लाई बंद की जा सकती है.
मार्च, प्रोटेस्ट से इवेंट तक... डीयू कैंपस में बिना इजाजत कुछ भी नहीं, लागू हुए ये सख्त नियम
दिल्ली यूनिवर्सिटी में होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए सख्त नियम जारी कर दिए हैं. अब किसी भी कॉलेज या विभाग में इवेंट करने से पहले लिखित परमिशन लेनी होगी. विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि शैक्षणिक माहौल को बिगाड़ने वालों की भी खैर नहीं होगी. उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी और आयोजकों पर कानून‑व्यवस्था की जिम्मेदारी तय रहेगी.
रामनवमी पर योगी सरकार का फैसला, 26 के साथ-साथ 27 मार्च को भी रहेगा अवकाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है. रामनवमी का मुख्य पर्व 26 मार्च को है उस दिन पहले से ही छुट्टी तय थी. हालांकि अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने लगातार 2 दिन अवकाश का निर्णय लिया है.