मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. वहीं, दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. अगले 2 घंटों में पूरी दिल्ली और NCR में धूल भरी आंधी के आसार हैं. इन खबरों के अलावा, भारत सरकार ने एथेनॉल के अधिक मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त कर दी है. पढ़ें गुरुवार की बड़ी खबरें.
दिल्ली: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के मालिकाना हक वाले एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए इस हमले की ज़िम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जिम के बाहर के विजुअल्स और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्ज़े में ले लिया है.
दिल्ली-NCR हुआ कूल-कूल... चल रहीं ठंडी हवाएं, तपती गर्मी से मिली राहत
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. अगले 2 घंटों में पूरी दिल्ली और NCR में धूल भरी आंधी के आसार हैं. उसके बाद गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है. मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए 'येलो' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है.
ज्यादा एथेनॉल वाले पेट्रोल पर अब नहीं लगेगी एक्साइज ड्यूटी, सरकार ने किया ऐलान
भारत सरकार ने एथेनॉल के अधिक मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त कर दी है. अब अधिक एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी. सरकारी अधिसूचना के मुताबिक 22 से 30% तक एथेनॉल के मिश्रण वाला पेट्रोल अब एक्साइज ड्यूटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है. सरकार के इस कदम को पेट्रोल की कीमतें स्थिर रखने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
अब प्राइवेट स्कूलों की महिला टीचरों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, दिल्ली HC का ऐतिहासिक फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों में काम करने वाली महिला शिक्षकों को चाइल्ड केयर लीव का अधिकार दिया है. अब तक ये सुविधा सिर्फ सरकारी स्कूलों की फीमेल टीचर्स को दी जा रही थी. लेकिन अब अदालत ने कहा कि ये अधिकार महिला शिक्षकों के समानता के मौलिक अधिकार का हिस्सा है और निजी संस्थान इस छुट्टी से उन्हें वंचित नहीं कर सकते.
बहरीन-कुवैत-जॉर्डन और तेल टैंकर... अमेरिका के ताजा हमलों के बाद ईरान ने मचाई तबाही
अमेरिका के ताजा हमलों के बाद ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं. इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया गया. इन घटनाओं के बाद ईरान की IRGC ने ऐलान किया कि होर्मुज स्ट्रेट को "अगले आदेश तक" बंद कर दिया गया है.
हरियाणा सरकार ने वैश्विक संकटों के बीच ईंधन की खपत कम करने और देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव घटाने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी व्यापक दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी अधिकारियों के विदेश दौरों और बड़ी राजनीतिक रैलियों पर सितंबर 2026 तक पूरी तरह रोक लगा दी गई है.
कनाडा की बड़ी तैयारी, बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, लगेगा 68 करोड़ का जुर्माना भी
कनाडा में 16 साल से कम उम्र के किशोर और बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित किया जाएगा. इसे लेकर कनाडा सरकार ने एक नया डिजिटल सुरक्षा विधेयक पेश किया है. कनाडा के प्रस्तावित विधेयक में पेनल्टी को भी मेंशन किया है, जहां बताया गया है कि अगर कोई कंपनी नियम का पालन नहीं करती हैं तो उनपर 1 करोड़ कनाडाई डॉलर तक का हर्जाना लगाया जा सकता है.