scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों से नामांकन वापस ले लिया था.

Advertisement
X
नीरज कुमार सिन्हा बाकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं
नीरज कुमार सिन्हा बाकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है. इन खबरों के अलावा, PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की तीन दिन की यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

BJP ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे पहले अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों से अपना नामांकन वापस ले लिया था. उन्होंने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई थी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने उठाई CBI जांच की मांग, कहा- हेराफेरी करने वालों ने महमूद गजनवी को भी पीछे छोड़ा

कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि कथित अनियमितताओं की जांच के लिए UP सरकार द्वारा गठित SIT केवल दिखावा है. उन्होंने कहा कि इस मामले में CBI को सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में पूरे मामले की जांच करनी चाहिए.

Advertisement

इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा और व्यापार पर बड़ी तैयारी

PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की तीन दिन की यात्रा पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे हैं. शनिवार को भारतीय समयानुसार, सुबह 3 बजे से 5:30 बजे तक वे गवर्नमेंट हाउस ऑकलैंड में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद PM सुबह 5:30 बजे से 8:45 बजे तक वायाडक्ट बिजनेस सेंटर में खेल और व्यापार से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

'जांच में सहयोग क्यों नहीं कर रहे?', हाईकोर्ट ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को लगाई फटकार

चुनावी भाषण मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को 15 जुलाई को बिधाननगर एसीजेएम कोर्ट में वॉयस सैंपल देने का निर्देश दिया है. अदालत ने जांच में सहयोग नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि निचली अदालत के आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्हें 28 जुलाई तक अंतरिम संरक्षण भी प्राप्त रहेगा.

'वे मुझे मार भी सकते हैं...' भारत में रह रहीं शेख हसीना का बड़ा ऐलान- दिसंबर में लौटेंगी बांग्लादेश

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में स्वदेश लौटकर अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने का ऐलान किया है. मौत की सजा सुनाए जाने के बावजूद हसीना ने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है, लेकिन वह अपने देश लौटने का फैसला नहीं बदलेंगी. हसीना ने कहा कि उनके साथ अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी बांग्लादेश लौटेंगे.

Advertisement

'मैं पूरी तरह टूट गया...', संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के बचपन के कोच

संजू सैमसन को तीन टी20 पारियों में नाकामी के बाद टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर उनके बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्हें अंदर से तोड़ देने वाला है और सिर्फ संजू को निशाना बनाना ग़लत है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि संजू ने हाल ही में T20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

बैक टू बैक 2 सीरीज में हार पर 'गंभीर' समीक्षा, श्रेयस से भी सवाल की तैयारी में BCCI

ब्रिस्टल टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस हार के बाद BCCI खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करने की तैयारी में है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस सीरीज खत्म के बाद हम कप्तान और हेड कोच के साथ समीक्षा बैठक करेंगे ताकि समझा जा सके कि आखिर कहां चूक हो रही है.

PM मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा, भेंट की 20 साल पुरानी तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान PM मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव वॉ को करीब 20 साल पुरानी तस्वीर भेंट की है. यह फोटो उस समय की है जब दोनों की मुलाकात गुजरात में हुई थी, जहां नरेंद्र मोदी CM की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. PM मोदी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड गए थे. इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई PM और स्टीव वॉ भी मौजूद थे.

Advertisement

EPFO Rules Change: EPFO का बदला नियम, नौकरी बदलते ही सबसे पहले होगा ये बड़ा काम!

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन की ओर से पीएफ ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट जारी किया गया है. EPFO ने कहा कि आधार से जुड़े UAN से लिंक PF के बाकी अमाउंट, कर्मचारी के किसी नए संगठन में ज्‍वॉइन करते ही ऑटोमैटिक तरीके से ट्रांसफर हो जाएंगे. पहले पुरानी कंपनी से पीएफ अमाउंट ट्रांसफर करने में कई स्‍टेप फॉलो करने पड़ते थे, जो एक लंबा प्रॉसेस था.

कांग्रेस Ex-MLA राजेंद्र भारती को HC से झटका, बैंक फ्रॉड केस में सजा बरकरार
 

दिल्ली हाई कोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है. इस मामले में उन्हें पहले ही 3 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसके बाद उनकी विधायकी भी चली गई थी. उन्हें राउज एवेन्यू स्थित MP-MLA स्पेशल कोर्ट ने एक पुराने कॉपरेटिव बैंक FD घोटाले में दोषी ठहराया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement