scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

डबल फ्रेम वाले चश्मे में थरूर, कॉफी मग के साथ राघव चड्ढा... गजब अंदाज में दिखे सांसद

mahua moitra Budget Session of Parliament (Photo-PTI)
  • 1/6

संसद के बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल पर वोटिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा गजब के अंदाज में नजर आईं. बैंगनी रंग की सुंदर साड़ी, बड़े फ्रेम वाला चश्मा, कंधे पर छोटा बैग और पानी की बोतल लेकर वे बेहद कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश दिखीं.

Raghav Chadha Budget Session of Parliament (Photo- PTI)
  • 2/6

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा बहुत स्टाइलिश नजर आए. सफेद शर्ट पर ब्राउन वेस्टकोट, गोल फ्रेम का चश्मा, हाथ में ब्लू मग लिए बहुत फोकस्ड दिखाई दिए.

kangna Budget Session of Parliament (Photo-PTI)
  • 3/6

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत डार्क ब्लू कलर की सुंदर साड़ी और सनग्लासेस में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. घुंघराले बालों के साथ कंगना का लुक काफी आकर्षित दिखाई दिया.

Advertisement
Shashi tharoor in Budget Session of Parliament (Photo- PTI)
  • 4/6

कांग्रेस सांसद शशि थरूर डबल फ्रेम वाले स्टाइलिश चश्मे में संसद पहुंचे. उनका यह कॉन्फिडेंट और मॉडर्न अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Akhilesh yadav in Budget Session of Parliament (Photo-PTI)
  • 5/6

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पारंपरिक टोपी और काले वेस्टकोट में ही नजर आए. मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव के लुक में नेता वाली ऊर्जा और सादगी दोनों ही झलक दिखाई दीं.

Amit Shah in Budget Session of Parliament (Photo- PTI)
  • 6/6

बता दें कि संसद में महिला आरक्षण बिल के संशोधन पर चर्चा हो रही है. 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने की बात चल रही है, जो 2029 से लागू हो सकती है.
 

Advertisement
Advertisement