scorecardresearch
 
Advertisement
न्यूज़

ट्रेनों में फ्री पानी की बोतल, 900 समर स्पेशल ट्रेनें... यात्रियों के लिए रेलवे ने उठाए बड़े कदम

Summer special Trains (Photo-ITG)
  • 1/6

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. दिल्ली हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है. ट्रेन के जिन डिब्बो में काफी भीड़ है और यात्री नीचे उतरकर पानी नहीं ले सकते उन डिब्बो में रेलवे की तरफ से नि:शुल्क पानी की बोतलों का वितरण भी किया जा रहा है.

Railway Summer Special Train (Photo-ITG)
  • 2/6

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे देश के अलग-अलग रेल रूट पर 900 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. 70 से ज्यादा ऐसी समर स्पेशल ट्रेनें हैं, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजर रही हैं. इस स्टेशन से होकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और सूरत के लिए भी समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

Railway War room (Photo-ITG)
  • 3/6


हालात पर नजर रखने के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक वार रूम भी बनाया गया है. जहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के साथ-साथ गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम सहित कई अन्य बड़े स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की मॉनिटरिंग 24/7 की जा रही है.

Advertisement
Railway Passengers (Photo-ITG)
  • 4/6

भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के डीडीयू जंक्शन सहित तमाम बड़े स्टेशनों पर ओआरएस और जरूरी दवाइयों की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. 

Railway Summer Action Plan (Photo-ITG)
  • 5/6

स्टेशनों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है. जहां स्काउट गाइड के छात्र रेलयात्रियों को पानी पिला रहे हैं.

Railway News (Photo-ITG)
  • 6/6

दरअसल, इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 44 डिग्री के पार तक पहुंच रहा है. इस बीच गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली, मुंबई और गुजरात के बड़े शहरों से यूपी- बिहार की तरफ लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. जिसकी वजह से ट्रेनों में काफी भीड़ दिखाई दे रही है.

Advertisement
Advertisement