scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई के विले पार्ले में बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मचा कोहराम

मुंबई के विले पार्ले में बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, मचा कोहराम

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट में एक बहुमंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर देर रात भीषण आग लग गई... आग और धुएं के बीच बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई... दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया... इस दौरान छत पर फंसे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया... वहीं आग की चपेट में आए छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई... जबकि चार अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है... करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया... फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं है और मामले की जांच जारी है...

Advertisement
Advertisement