महाराष्ट्र पेपर लीक मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की तलाश तेज कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, बिजेंद्र गुप्ता पिछले करीब 25 वर्षों से पेपर लीक के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी तलाश कर रही हैं ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके.