scorecardresearch
 

एक ही फ्लाइट में फडणवीस और उद्धव ठाकरे, सीएम के पीछे बैठे दिखे संजय राउत

उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर के लिए एक ही प्लेन में सफर करते दिखे. बता दें कि उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए जा रहे हैं.

Advertisement
X
संजय राउत मुख्यमंत्री फडणवीस के पीछे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. (Photo: ITG)
संजय राउत मुख्यमंत्री फडणवीस के पीछे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. (Photo: ITG)

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई से नागपुर के लिए एक ही विमान में यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे बागी सांसदों के इलाके में होने वाली अपनी रैली के लिए जा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री फडणवीस का वीकेंड में अपने गृह नगर नागपुर पहुंचने का कार्यक्रम है.

दिलचस्प बात यह है कि संजय राउत मुख्यमंत्री फडणवीस के पीछे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और आदित्य ठाकरे उद्धव के बगल में बैठे हैं.

CM

यह भी पढ़ें: सीएम विजय की खाली सीट पर उपचुनाव, त्रिची ईस्ट से लड़ सकते हैं DMK प्रमुख स्टालिन

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) लोकसभा सांसदों की बगावत के बाद संसदीय ताकत में कमी का सामना कर रही है. इस बीच कुछ दिन पहले ही संजय दिना पाटिल ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थामा.

उन पर पत्रकारों को कथित तौर पर धमकी देने और प्रदर्शनकारियों पर बम फेंकने जैसी विवादित टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं.

इस पूरे मामले पर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, अब देखना होगा कि BJP इस पर कोई कार्रवाई करती है या नहीं. उन्होंने कहा, 'अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए.'

Advertisement

वहीं, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को पत्र लिखकर सांसद संजय दिना पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी को भी धमकियों से डरना नहीं चाहिए, राज्य सरकार ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement