scorecardresearch
 

परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: फ्लैट से कैफे तक 'गंदा खेल', 400 रुपये में मिलती थी प्राइवेट जगह!

अमरावती के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में आरोपी अयान को लेकर चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी अयान लड़कियों को किराए के फ्लैट के अलावा कैफे में भी ले जाता था. जहां उनका शोषण करता था. कैफे में वह 400 रुपये देकर लड़कियों के साथ बैठने के लिए प्राइवेट कंपार्टमेंट लेता था.

Advertisement
X
कैफे में कपल्स के लिए बने थे बंद कंपार्टमेंट. (Photo: ITG)
कैफे में कपल्स के लिए बने थे बंद कंपार्टमेंट. (Photo: ITG)

अमरावती के परतवाड़ा-अचलपुर इलाके में सामने आए सेक्स स्कैंडल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, इस केस की परतें खुलती चली गईं. इस मामले में आरोपी अयान को लेकर जांच फ्लैट से कैफे और डैम तक पहुंच चुकी है. जांच में ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो चौंकाने वाले हैं.

जांच में सामने आया है कि आरोपी अयान लड़कियों को अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट में ले जाकर उनका शोषण करता था. इस फ्लैट का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा था. पुलिस ने यहां छापा मारकर तलाशी ली और पंचनामा भी किया. फ्लैट मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

पुलिस की जांच अब कैफे तक पहुंच गई है. आरोप है कि अयान पीड़ित लड़कियों को अमरावती के कैफे रॉयल 10, अचलपुर के कैफे फ्रेंड्स टाउन और परतवाड़ा के बंद पड़े कैफे सोशल जंक्शन में भी ले जाता था.

partwada sex scandal 400 rupees private cabin cafe racket ayan case

कैफे रॉयल 10 में आरोपी अयान कैफे मालिक को 400 रुपये देकर लड़कियों के साथ बैठने के लिए प्राइवेट कंपार्टमेंट लेता था. आरोप है कि इस कैफे में कपल्स के लिए अलग-अलग बंद कंपार्टमेंट बने हुए थे, जहां संदिग्ध गतिविधियां चलती थीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में बड़ा एक्शन आरोपी के साथ केक खाते और जश्न मनाते तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

इन कंपार्टमेंट्स में अश्लील हरकतें होने की बात भी सामने आई. पुलिस ने आरोपी अयान को इन जगहों पर लेकर जाकर जांच की और कैफे संचालक से भी पूछताछ की है. कैफे का पंचनामा किया गया है. एक पीड़िता से अयान की मुलाकात डैम के गार्डन में भी हुई थी, जहां पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है.

इस मामले में चार आरोपियों- अयान अहमद, उजैर खान, मोहम्मद साद और तरबेज खान को पकड़ा गया था. आरोप है कि ये लोग युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें किराए के फ्लैट में बुलाते थे, जहां उनका शोषण किया जाता था और अश्लील वीडियो बनाए जाते थे.

पुलिस के मुताबिक, अब तक 8 पीड़िताओं की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अयान ने अमरावती के कठोरा रोड स्थित एक किराए के फ्लैट को इस पूरे कांड का अड्डा बना रखा था. यही वह जगह थी, जहां पीड़िताओं को बुलाया जाता था और पूरी वारदात को अंजाम दिया जाता था.

यह भी पढ़ें: अमरावती का परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल: किराए के कमरे में बनते थे 'गंदे वीडियो', 4 गिरफ्तार, 47 सदस्यीय SIT करेगी जांच

Advertisement

पुलिस ने इस फ्लैट पर छापा मारकर तलाशी ली और पंचनामा भी किया. फ्लैट मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इस पूरे मामले को लेकर 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा चुका है. टीम हर एंगल से जांच कर रही है. मामले सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया था.

इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए. क्या इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं? कितनी और लड़कियां इस गिरोह का शिकार बनीं? फिलहाल पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हुई है. लगातार छापेमारी की जा रही है और हर संभावित लिंक को खंगाला जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement