scorecardresearch
 

लापता पति को वापस दिलवाने के नाम पर महिला से रेप, ढोंगी बाबा गिरफ्तार

नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ एक ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म किया. महिला का पति कुछ महीने पहले घर से गायब हो गया था. ऐसे में आरोपी ने उसे बिछड़े पति को वापस मिलाने का झांसा दिया और रेप किया.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ढोंगी बाबा. (Photo: Screengrab)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी ढोंगी बाबा. (Photo: Screengrab)

नागपुर से एक बेहद मार्मिक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटकती रही, लेकिन उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर एक ढोंगी बाबा ने उसके विश्वास को ही तोड़ दिया. तंत्र-मंत्र के नाम पर सहारा देने का दावा करने वाले इस कथित तांत्रिक ने महिला के साथ शारीरिक शोषण किया.

यह घटना सक्करदरा थाना क्षेत्र की है. पीड़ित महिला, जो घर-घर जाकर काम कर किसी तरह अपना जीवन चला रही थी. वह पहले ही जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही थी. क्योंकि 15 अक्टूबर 2025 को उसका पति अचानक बिना बताए घर से चला गया. उसके बाद से महिला का जीवन जैसे ठहर सा गया था. हर दिन उम्मीद और निराशा के बीच झूलते हुए वह अपने पति की तलाश में भटकती रही.

इसी बेबसी के बीच उसे एक ऐसा व्यक्ति मिला, जिसने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर उसकी उम्मीदों को फिर से जगा दिया. उसने भरोसा दिलाया कि वह उसके लापता पति को ढूंढ सकता है. टूटी हुई उम्मीदों को सहारा देने के नाम पर महिला ने उस पर विश्वास कर लिया. लेकिन यही भरोसा उसके लिए सबसे बड़ी भूल साबित हुआ.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 35 साल के आदमी से कराई 15 वर्षीय लड़की की शादी, नागपुर में गंभीर मामला

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोप है कि आरोपी ने महिला को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब महिला को अपनी ठगी और शोषण का एहसास हुआ, तो वह अंदर से टूट गई. लेकिन हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ताहीर राशिद बेग को अंजनगांव, डब्बीपुरा से गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में प्रमोद पोरे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि उस भरोसे की हत्या है, जो एक मजबूर इंसान आखिरी उम्मीद के तौर पर किसी पर करता है. समाज में ऐसे ढोंगी बाबाओं की मौजूदगी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है. आखिर कब तक लोगों की आस्था और मजबूरी का इस तरह शोषण होता रहेगा?

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement