scorecardresearch
 

अश्लील लिंक पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली, मुंबई में युवक से 70 हजार की ऑनलाइन ठगी

मुंबई में एक 32 वर्षीय युवक सोशल मीडिया पर अश्लील लिंक पर क्लिक करने के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गया. लिंक खोलते ही उसके फोन में हैकिंग हुई और बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए. साकीनाका पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
साइबर ठगी का शिकार हुआ 32 वर्षीय युवक. (Photo: Representational)
साइबर ठगी का शिकार हुआ 32 वर्षीय युवक. (Photo: Representational)

मुंबई में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक अश्लील लिंक पर क्लिक करने के बाद एक युवक के बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए. यह घटना 32 वर्षीय व्यक्ति के साथ हुई है, जिसने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के अनुसार पीड़ित अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्राउज कर रहा था, तभी उसे फेसबुक पर एक पेज दिखाई दिया जिसमें महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मौजूद थीं. जब उसने उन तस्वीरों में से एक पर क्लिक किया तो उसके मोबाइल फोन में तकनीकी गड़बड़ी शुरू हो गई.

बताया गया है कि लिंक पर क्लिक करते ही उसका फोन ओवरहीट होने लगा और कुछ ही देर में हैकर्स ने उसके मोबाइल को अपने नियंत्रण में ले लिया. इसके बाद उसके बैंक खाते से बिना अनुमति कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए गए. कुछ ही समय में पीड़ित को बैंक की तरफ से मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि उसके खाते से 70 हजार रुपये डेबिट हो चुके हैं. यह देखकर वह हैरान रह गया और तुरंत समझ गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है.

फेसबुक पर अश्लील फोटो वाला लिंक बना ठगी का जाल

घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद उसने साकीनाका पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी. साकीनाका पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

Advertisement

साकीनाका पुलिस ने IT एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस साइबर ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement