scorecardresearch
 

मुंबई में दर्दनाक हादसा! BMC के काम में लगी पाइलिंग रिग पलटी, दबने से कांस्टेबल की मौत

मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर वाशी ब्रिज के पास बीएमसी के निर्माण कार्य के दौरान पाइलिंग रिग मशीन पलटने से पुलिस कांस्टेबल संतोष चौहान की मौत हो गई. हादसा अचानक मशीन का संतुलन बिगड़ने से हुआ. घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पाइलिंग रिग पलटने से कांस्टेबल की मौत. (Photo: Mohd. Ajaz Khan/ITG)
पाइलिंग रिग पलटने से कांस्टेबल की मौत. (Photo: Mohd. Ajaz Khan/ITG)

मुंबई के सायन-पनवेल हाईवे पर बीती रात एक दर्दनाक हादसे ने शहर को झकझोर कर रख दिया. यहां वाशी ब्रिज के पास बीएमसी (BMC) के निर्माण कार्य में लगी एक विशालकाय पाइलिंग रिग मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे की चपेट में आने से मुंबई पुलिस के कांस्टेबल संतोष चौहान की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक वाशी ब्रिज से पहले हाईवे पर बीएमसी के 'रोड ट्रैफिक एंड ब्रिज डिपार्टमेंट' का काम चल रहा था. वहां पाइलिंग रिग मशीन के जरिए जमीन की खुदाई की जा रही थी. काम के दौरान अचानक मशीन का संतुलन बिगड़ा और वह पूरी तरह पलट गई. उसी समय वहां से गुजर रहे कांस्टेबल संतोष चौहान इसकी चपेट में आ गए और गंभीर चोट लगने के कारण उनका निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: मौत से पहले दर्द में थीं स्मिता पाटिल, शादीशुदा राज बब्बर संग शादी करके हुईं तन्हा, परिवार ने तोड़ लिया था नाता

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हाईवे पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है. अब प्राथमिकता उस भारी रिग मशीन को हाईवे से हटाने की है, ताकी दुबारा काम शरू किया जा सके.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक अभी ADR दर्ज किया गया है, मृतक के परिजन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक से मशीन गिर गई. जिससे कांस्टेबल उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. सड़क बनाने वालों की तरफ से अगर लापरवाही नहीं की जाती है तो कांस्टेबल की जान नहीं जाती. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement