scorecardresearch
 

मां को भेजा मैसेज तो गुस्सा हो गया बेटा... नाबालिग ने दोस्त का गला काटकर उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के जालना जिले के शिरसवाड़ी गांव में मां को मैसेज करने के विवाद में नाबालिग ने अपने दोस्त निखिल वाघमारे की हत्या कर दी. खेत के पास सो रहे युवक पर धारदार हथियार से गले पर वार किया गया. घायल निखिल की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है.(Photo: Representational)
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है.(Photo: Representational)

महाराष्ट्र के जालना जिले के शिरसवाड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब मां को मैसेज करने की बात पर एक नाबालिग लड़के ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. इस सनसनीखेज घटना में मृतक की पहचान निखिल अनिल वाघमारे (27) के रूप में हुई है. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल फैल गया है.

जानकारी के अनुसार, निखिल और आरोपी नाबालिग के बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था. बताया गया कि निखिल ने आरोपी की मां को मोबाइल पर मैसेज किया था. यह बात सामने आते ही नाबालिग बेहद नाराज हो गया और उसके मन में गुस्सा बढ़ता गया. इसी विवाद ने बाद में एक सुनियोजित हत्या का रूप ले लिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जालना में भीषण हादसा... मजदूरी पर जा रहीं महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, 8 की मौत

घटना की रात निखिल अपने खेत में बने घर के सामने सो रहा था. इसी दौरान आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उस पर अचानक हमला कर दिया. उसने धारदार हथियार से निखिल के गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया.

Advertisement

अस्पताल में मौत, गांव में दहशत

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने निखिल को तुरंत जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया. हालांकि गले पर गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही तालुका जालना पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मां को मैसेज करने के गुस्से में उसने अपने दोस्त की हत्या की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.

इस वारदात के बाद शिरसवाड़ी गांव सहित पूरे जालना क्षेत्र में भय का माहौल है. लोग इस बात से हैरान हैं कि मामूली विवाद इतनी बड़ी घटना में कैसे बदल गया.

पुलिस कार्रवाई और आगे की जांच

पुलिस निरीक्षक संतोष साबले ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस उसे बाल न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. यह घटना दोस्ती से दुश्मनी में बदलते रिश्तों की खतरनाक मिसाल बन गई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement