scorecardresearch
 

एक के बाद एक पहाड़ से गिरे बेटा-पिता और मां, iPhone की जिद ने महज 5 सेकंड में उजाड़ दिया परिवार

छत्रपति संभाजीनगर में iPhone को लेकर माता-पिता से विवाद के बाद 19 वर्षीय कुणाल पहाड़ी पर पहुंच गया. उसे बचाने पहुंचे पिता भी पहाड़ी से गिर गए. पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी छलांग लगा दी. करीब तीन घंटे तक पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई.

Advertisement
X
बेटे के साथ माता-पिता भी पहाड़ी से गिरे. (Photo: ITG)
बेटे के साथ माता-पिता भी पहाड़ी से गिरे. (Photo: ITG)

छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. कुछ ही घंटों में एक पूरा परिवार खत्म हो गया. पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से iPhone दिलाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद कुणाल परेशान होकर पहाड़ी पर चला गया. इसकी जानकारी मिलने पर पिता मुरलीधर चांदगुडे और मां संगीता उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे.

वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के मुताबिक, घटना की शुरुआत सुबह करीब 10 बजे हुई. कुणाल iPhone की मांग कर रहा था. माता-पिता से इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई, जिसके बाद वह खवड्या पहाड़ की तरफ चला गया. पहाड़ी काफी ऊंची और खड़ी चट्टानों वाली है, जिसके नीचे गहरी खाई है.

कुणाल के पहाड़ी पर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद माता-पिता भी वहां पहुंच गए. मां संगीता लगातार बेटे को समझाती रहीं और उससे वापस घर चलने के लिए कहती रहीं. आसपास के गांव के लोग और सरपंच भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने कुणाल को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह पहाड़ी से नीचे आने को तैयार नहीं था.

तीन घंटे तक कुणाल को समझाते रहे माता- पिता

स्थिति गंभीर होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की. इसके बावजूद कुणाल लगातार अपनी जगह बदलता रहा. करीब तीन घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश चलती रही.

Advertisement

दोपहर करीब 1 बजे कुणाल के पिता मुरलीधर भी उसके करीब पहुंचे. उन्होंने बेटे को समझाने के साथ उसे पकड़कर सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी. बेटे को बचाने के प्रयास में पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए.

पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरते देख मां संगीता सदमे में आ गईं. पुलिस के मुताबिक, कुछ ही देर बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी. इस तरह कुछ ही मिनटों में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई. घटना के दौरान मौके पर मौजूद गांव के लोगों, पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों के सामने देखा. तीनों की मौत के बाद मौके पर मातम छा गया.

मृतकों की पहचान 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुडे, उनकी पत्नी संगीता और 19 वर्षीय बेटे कुणाल चांदगुडे के रूप में हुई है. परिवार शहर के झाल्टा फाटा इलाके का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया पूरा परिवार

इंस्पेक्टर रामेश्वर गाड़े के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के दौरान मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. एक iPhone को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद देखते ही देखते ऐसी दर्दनाक घटना में बदल गया, जिसमें बेटे को बचाने पहुंचे माता-पिता की भी जान चली गई. कुछ ही घंटों में एक परिवार पूरी तरह उजड़ गया.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement