scorecardresearch
 

महाराष्ट्र के बीड में हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, लगी भीषण आग; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

महाराष्ट्र में बीड के धरूर घाट में बड़ा हादसा हो गया. हैदराबाद से छत्रपति संभाजीनगर की ओर जा रहे कार्डबोर्ड से भरे ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिससे ट्रक करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया. इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. चालक ने समय रहते चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली.

Advertisement
X
300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक. (Photo: Screengrab)
300 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक. (Photo: Screengrab)

महाराष्ट्र के बीड में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां धरूर घाट के मोड़ पर एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. खाई में गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई. हालांकि चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ी घटना टल गई और वह बाल-बाल बच गया.

हैदराबाद से छत्रपति संभाजीनगर की ओर कार्डबोर्ड का सामान लेकर जा रहा ट्रक घाट से गुजर रहा था. इसी दौरान घाट के एक खतरनाक मोड़ पर अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए. पहाड़ी रास्ता और तीखा मोड़ होने के कारण ड्राइवर वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका.

स्थिति को भांपते ही ट्रक चालक महादेव बिक्कड ने तुरंत साहस और फुर्ती दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी. कुछ ही सेकंड बाद ट्रक सीधे घाट के नीचे लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. खाई में गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: पहाड़ी पर स्टंट के दौरान 100 फुट गहरी खाई में गिरी Thar, 15 साल के नाबालिग की मौत, दो घायल

खाई से उठती आग की लपटें और धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी. हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया और उसमें रखा कार्डबोर्ड का सामान भी नष्ट हो गया.

Advertisement

इस हादसे में चालक महादेव बिक्कड को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया. समय रहते चालक के ट्रक से कूद जाने के कारण जान बच गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धारूर घाट पर संकरी सड़कें और खतरनाक मोड़ हैं. यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में ही इस घाट पर यह छठी बड़ी दुर्घटना है.

स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि घाट का रास्ता काफी संकरा है और कई जगहों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. घाट के चौड़ीकरण के साथ-साथ मजबूत रेलिंग और क्रैश बैरियर लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement