scorecardresearch
 

जमीनी विवाद में चचेरी भाभी और भतीजी ने खेला खूनी खेल, ननंद को उतारा मौत के घाट

झारखंड के साहेबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक महिला की जान ले ली. बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने 40 वर्षीय संझली हांसदा का शव बरामद किया. आरोप है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में चचेरी भाभी और भतीजी ने पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
X
जमीनी विवाद में महिला की हत्या (Photo: Screengrab)
जमीनी विवाद में महिला की हत्या (Photo: Screengrab)

झारखंड के साहेबगंज जिले में आपसी जमीन विवाद ने एक महिला की जान ले ली. बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी फुटानी हाट परिसर से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान बांझी संथाली निवासी लोंगरा हांसदा की 40 वर्षीय पुत्री संझली हांसदा के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या जमीन को लेकर हुए आपसी विवाद में की गई है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह संझली हांसदा का उनकी चचेरी भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया था.

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और नोकझोंक शुरू हो गई. इसी दौरान आरोप है कि मंझली मुर्मू और तारा हांसदा ने मिलकर संझली हांसदा पर पत्थर से हमला कर दिया. पत्थर से हुए हमले में संझली हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के भाई मनिंदर हांसदा ने बताया कि जमीन को लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका था. कई बार मारपीट और झगड़े की स्थिति भी बनी थी. यह मामला पहले थाने तक भी पहुंचा था.

पत्थर से हमला कर महिला की मौके पर ही कर दी हत्या

इसके बाद अंचल कार्यालय की ओर से अमीन बुलाकर जमीन की मापी कराई गई थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो सका. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम में एसआई सिद्धार्थशंकर टोप्पो, एएसआई नीलम कुमारी, प्रभाशंकर दुबे और देव नारायण साहू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

Advertisement

भाभी और भतीजी गिरफ्तार, पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है. मृतका के भाई मनिंदर हांसदा ने अपने चचेरे भाई भोला हांसदा, भाभी मंझली हांसदा, भाई बिष्णु हांसदा, रायमंड हांसदा और बहन तारा हांसदा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाभी मंझली मुर्मू और भतीजी तारा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

(इनपुट- प्रवीण कुमार)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement