scorecardresearch
 

हाथी ने मचाया ऐसा तांडव, घर हो गया जमींदोज, चली गई बेटी की जान और पिता भी हुए घायल

झारखंड के सरायकेला में जंगली हाथियों ने इस कदर उत्पात मचाया कि एक बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं हाथियों ने उनके घर को भी बर्बाद कर दिया.

Advertisement
X
हाथियों के उत्पात में एक बच्ची की मौत
हाथियों के उत्पात में एक बच्ची की मौत
स्टोरी हाइलाइट्स
  • हाथी के हमले से एक बच्ची की मौत
  • झारखंड के सरायकेला की घटना, पिता भी हुए घायल

झारखंड के सरायकेला में हाथियों ने ऐसा तांडव किया जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई. घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है जहां बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया.

हाथियों के उत्पात में जहां एक बच्ची की मौत हो गई वहीं उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इतना ही नहीं हाथियों ने उनके घर को भी तोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात डुमरा गांव में जंगली हाथी घुस आए थे और कृष्णा  मुंडा के घर पर हमला कर दिया.

हाथियों ने घर में जमकर उत्पात मचाया. जिस दौरान हाथियों ने घर पर हमला किया, उस वक्त पीड़ित कृष्णा  मुंडा और उनकी बेटी रीता मुंडा अपने घर में सो रही थी. हाथियों के हमले के बाद घर की दीवार गिर गई जिसमें दबने की वजह से 9 साल की मासूम रीता मुंडा की जान चली गई. 

दीवार गिरने के बाद कृष्णा मुंडा को आनन-फानन में मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि घटना के बाद वन विभाग ने मृतक रीता मुंडा के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया है. वहीं घटना के बाद सोडो के मुखिया और जिला परिषद प्रतिनिधि नयन सिंह मुंडा भी पीड़ित के घर पहुंचे और उसे ढांढस बंधाया. (इनपुट - मनीष कुमार)

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement