scorecardresearch
 

पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से कुचलकर 55 वर्षीय शख्स की हत्या, जंगल में फेंका शव

पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
पश्चिमी सिंह भूमि में व्यक्ति की हत्या. (Photo: Representational )
पश्चिमी सिंह भूमि में व्यक्ति की हत्या. (Photo: Representational )

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 55 साल के आदमी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने मृतक मोरा नाग के भाई इंदु नाग की शिकायत के आधार पर टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनाग गांव के रहने वाले सनिका संगवार और गोबाई संगवार के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

चकोमटोनाग के रहने वाले मोरा नाग का शव शुक्रवार को गांव के पास जंगल में मिला था. चक्रधरपुर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) कुमार विनोद ने बताया कि सनिका संगवार को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरे आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से दो सगे भाइयों की हत्या, रोहतक में डबल मर्डर से हड़कंप

हत्या के बाद शव जंगल में फेंककर भाग गए थे आरोपी

पीड़ित और आरोपी दोनों के बीच एक छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसे कुछ समय पहले गांव की पंचायत में सुलझा लिया गया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों और पीड़ित ने शराब पी थी और घर लौटते समय उनके बीच झगड़ा हो गया.

यह भी पढ़ें: देहरादून में जिम से निकल रहे व्यवसायी का मर्डर, 48 घंटों में दूसरी हत्या से सनसनी

Advertisement

SDPO ने बताया कि झगड़े के बीच मोरा से रंजिश रखने वाले आरोपियों ने उसे पत्थर से मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने लाश को जंगल में फेंक दिया और भाग गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement