scorecardresearch
 

झारखंड के गिरिडीह में अनियंत्रित ट्रक ने राहगीरों को रौंदा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

इसरी बाजार में घुसे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दर्जनभर से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
ट्रक ने कई वाहनों को भी रौंदा (Photo: ITG)
ट्रक ने कई वाहनों को भी रौंदा (Photo: ITG)

झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हुई है. यह दुर्घटना गिरिडीह जिले के डुमरी इलाके में इसरी बाजार की है.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम करीब 8.30 बजे इसरी बाजार में भीड़ थी. लोग खरीदारी में मशगूल थे, तो वहीं कई लोग खरीदारी करके बाजार से वापस अपने घर भी जा रहे थे. पुराने जीटी रोड पर स्थित इस मुख्य बाजार में इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया. चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और यह एक के बाद एक वाहनों और राहगीरों को रौंदता चला गया.

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर करीब दर्जन भर से अधिक वाहन आए. ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इसकी चपेट में करीब दो दर्जन लोग आ गए. मौके पर चीख-पुकार और बाजार में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े.

यह भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट में मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन, इलाज के दौरान आया हार्टअटैक, पत्नी की हालत नाजुक

Advertisement

लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस टीम भी तत्काल मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आम लोगों की सहायता से इस हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. पांचों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा दबिश देने गई जालौन पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, 4 पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

घायलों का उपचार चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. इस भीषण हादसे के बाद इलाके में तनाव है. लोगों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है.

(गिरिडीह से सूरज सिन्हा के इनपुट के साथ)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement