scorecardresearch
 

बिहार: पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी चौक स्टेशन का उद्घाटन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर रिबन काटा और स्टेशन का मुआयना किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और शहरी विकास मंत्री नीतीश मिश्रा भी मौजूद रहे.

Advertisement
X
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर में जुड़ा नया स्टेशन (Photo: ITG)
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर में जुड़ा नया स्टेशन (Photo: ITG)

बिहार में पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत गुरुवार को एक नया मेट्रो स्टेशन शुरू किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी चौक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान वे सोशल मीडिया पर लाइव भी आए, जहां उन्हें रिबन काटते और स्टेशन का मुआयना करते देखा गया.

गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी चौक स्टेशन को आम लोगों के लिए शुरू किया. इस मौके पर वे सोशल मीडिया पर लाइव आए और लोगों को स्टेशन दिखाया. वीडियो में सम्राट चौधरी रिबन काटते और स्टेशन के अंदर घूमते हुए नजर आए.

इस कार्यक्रम में उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. इसके अलावा शहरी विकास और आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और कई बड़े अधिकारी भी साथ में दिखे. उद्घाटन के बाद सम्राट चौधरी और बाकी नेताओं ने मेट्रो ट्रेन में सफर भी किया. सभी नेता एक साथ ट्रेन में बैठकर स्टेशन से यात्रा करते नजर आए.

बता दें कि पटना मेट्रो का पहला चरण पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था. उस समय बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था. पहले चरण के तहत करीब 3.6 किलोमीटर लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर शुरू हुआ था, जो इंटर स्टेट बस टर्मिनल यानी आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक चलता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पटना मेट्रो की खास बातें... सबसे कम 15 और अधिकतम 30 रुपये किराया, मधुबनी पेंटिंग से सजावट, रोज 40 से 42 फेरे

अब इसी कॉरिडोर में मलाही पकड़ी चौक स्टेशन को नया जोड़ा गया है. इससे पटना मेट्रो के इस रूट पर अब यात्रियों के लिए एक और सुविधा बढ़ गई है. लोग अब इस नए स्टेशन से भी मेट्रो पकड़ सकेंगे. सरकार का मकसद है कि पटना में मेट्रो सेवा को धीरे-धीरे पूरे शहर तक बढ़ाया जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में आसानी हो और सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो.

इस उद्घाटन को बिहार सरकार अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है, क्योंकि मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से काम चल रहा था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement