scorecardresearch
 

संघ के रांची दफ्तर पर बवाल, RSS का आरोप- पेट्रोल बम से हुआ हमला

झारखंड की राजधानी रांची में आरएसएस दफ्तर पर देर रात पेट्रोल बम फेंके गए. पुलिस ने घटनास्थल से कांच की दो बोतलें बरामद की हैं और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है. फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि इन बोतलों में क्या था.

Advertisement
X
RSS दफ्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ी दी गई है. (Photo- ITGD)
RSS दफ्तर के आसपास सुरक्षा बढ़ी दी गई है. (Photo- ITGD)

झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर में पेट्रोल बम फेंके गए. आरएसएस की रांची मीडिया समन्वय प्रमुख स्निग्धा रंजन ने बुधवार को घटना की जानकारी दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है.

स्निग्धा रंजन ने बताया कि उपद्रवियों ने रात को करीब 12:30 बजे चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय को निशाना बनाया. दफ्तर पर सॉस की बोतल में पट्रोल बम फेंका गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर दफ्तर परिसर के अंदर फेंकने की कोशिश की. हालांकि, दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब समेत कई टीमों को जांच में लगाया गया है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है. फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

रांची के SSP राकेश रंजन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'घटनास्थल से कांच की दो बोतलों के टुकड़े बरामद किए गए हैं. इन बोतलों के अंदर क्या था, इसका पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है.'

यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो फैलाई बम की अफवाह! मची अफरा-तफरी, जांच के बाद युवक गिरफ्तार 

 

जब एसएसपी राकेश रंजन से सीधा सवाल किया गया कि क्या ये वाकई पेट्रोल बम थे? तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पूरी जांच प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि बोतलों में क्या था.

इस घटना के बाद आरएसएस कार्यालय पर बीजेपी के विधायक सांसद और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. रांची के विधायक के सिंह ने कहा ये आरएसएस कार्यालय नहीं, बल्कि पूरे झारखंड को जलाने की कोशिश की जा रही थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement