scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'मेरी चेस्ट पर जोर से मारा', बचपन में हैरेस हुईं समीरा रेड्डी, मनचले को सिखाया सबक, सड़क पर पीटा

समीरा रेड्डी
  • 1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं. वो बिना फिल्टर किए अपनी बात रखती हैं. कई हीरोइनों की तरह उनके साथ भी छेड़छाड़ हुई है. 
 

समीरा रेड्डी
  • 2/10

समीरा के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा में स्कूल टाइम में उनके साथ एक शख्स ने बदतमीजी की थी. हॉटरफ्लाई संग बातचीत में वो कहती हैं- मैं हेल्दी बच्ची थी. उस दिन स्कूल जा रही थी. स्कूल बैग टांगा हुआ था.
 

समीरा रेड्डी
  • 3/10

''मैं वॉक कर रही थी, तभी साइकिल से एक लड़का आया. उसने बहुत जोर से मेरी चेस्ट पर मारा और हंसने लगा. पता नहीं उसे ऐसा करके कौन सी खुशी मिली. वो यंग लड़का था. उसकी उम्र 14-15 साल रही होगी. ''
 

Advertisement
समीरा रेड्डी
  • 4/10

''उसने मुझे बहुत जोर से मारा और अपनी साइकिल लेकर वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. उसकी हरकत पर मैं इतना गुस्सा हुई कि स्कूल बैग और बोतल फेंकी, उसके पीछे भागने लगी.''
 

समीरा रेड्डी
  • 5/10

''वो हंसते हुए साइकिल चला रहा था. मैं उसके पीछे भाग रही थी. मैंने उसे पकड़ा और साइकिल से नीचे फेंका. उसकी जोर से पिटाई की.''
 

समीरा रेड्डी
  • 6/10

समीरा ने बताया कि उनके अंदर बहुत गुस्सा था. उस वक्त उनके अंदर बहुत सारी इनसिक्योरिटी थी. उनकी बहनें टॉप मॉडल थीं. वहीं वो काफी चबी हुआ करती थीं. अपने वजन को लेकर समीरा परेशान रहती थीं.
 

समीरा रेड्डी
  • 7/10

एक्ट्रेस ने बताया एक वक्त वो अपनी बॉडी को पसंद नहीं करती थीं. खुद के बारे में अच्छा फील नहीं करती थीं. 30-35 साल की होने के बाद उनकी इनसिक्योरिटी कम हुई है.
 

समीरा रेड्डी
  • 8/10

समीरा का मानना है कि लोगों को अपने बच्चों को सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए. पेरेंट्स को अपने बेटों को समझाना चाहिए कि फीमेल संग कैसा बिहेव करना है.
 

समीरा रेड्डी
  • 9/10

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म आखिरी सवाल थी. वो पल्लवी मेनन के रोल में थीं. हिंदी के अलावा वो साउथ इंडियन मूवीज में भी नजर आती हैं. 
 

Advertisement
समीरा रेड्डी
  • 10/10

All Photos: Instagram @reddysameera
 

Advertisement
Advertisement