नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों के जरिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान झारखंड की राजधानी रांची में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं. शहीद जवानों के नाम कंचन प्रसाद महतो और अखिलेश राम हैं.
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जवान अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. उन्हें तीन गोलियां लगी थीं.
Two Jharkhand Jaguar jawans have lost their lives in an encounter with Maoists near Dassam falls.
— ANI (@ANI)
दरअसल, पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सली दस्ते की मूवमेंट देखी गई है. जिसके बाद झारखंड जगुआर की टीम को उस इलाके में भेजा गया. इस ऑपरेशन के दौरान झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए.
Jharkhand Chief Minister Raghubar Das: I salute the sacrifice of the two Jaguar jawans who lost their lives in the encounter today. Naxalism is breathing its last in Jharkhand and we will only rest when we eradicate it completely. (File pic)
— ANI (@ANI)
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, 'मैं दोनों जवानों के बलिदान को सलाम करता हूं. झारखंड में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांस ले रहा है और हम तभी आराम करेंगे, जब हम इसे पूरी तरह से मिटा देंगे.'