scorecardresearch
 

झारखंड कांग्रेस में अब एक व्यक्ति को मिलेगा एक ही पद, नया फॉर्मूला लागू

झारखंड प्रदेश कांग्रेस में अब एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को पूरी तरह से लागू किया जाएगा. साथ ही जिला अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ समस्या सुनाने की जगह लोगों की समस्या सुनकर समाधान की दिशा में काम करेंगे. इसको लेकर सभी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के समक्ष सहमति जताई है.

Advertisement
X
प्रदेश कांग्रेस की बैठक में हुआ फैसला.
प्रदेश कांग्रेस की बैठक में हुआ फैसला.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • झारखंड कांग्रेस का नया फॉर्मूला लागू
  • एक व्यक्ति को एक ही पद मिलेगा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस में अब एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को पूरी तरह से लागू किया जाएगा. साथ ही जिला अध्यक्ष, मोर्चा, प्रकोष्ठ समस्या सुनाने की जगह लोगों की समस्या सुनकर समाधान की दिशा में काम करेंगे. इसको लेकर सभी ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के समक्ष सहमति जताई है.

राजधानी रांची के कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में जिला अध्यक्षों के बाद पार्टी के विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक की. उन्होंने अग्रणी मोर्चा संगठन और विभाग के अध्यक्षों की बातों को सुनने के बाद निर्देश दिए हैं कि सभी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे. साथ ही सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शायरी के अंदाज में कहा कि 'खुदी को कर बुलंद इतना की खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है, संगठन आपसी तालमेल के साथ ऐसा काम करे कि देखने वाला भी उनकी सराहना करने से ना चूके.' उन्होंने कहा कि अग्रणी मोर्चा संगठन और विभाग कांग्रेस पार्टी की अनुसांगिक इकाई है और एक दूसरे के पूरक हैं. सभी साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देंगे और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए काम करेगी.

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों को पूरा करने की बात संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और सभी एक जुटता के साथ काम करने के लिए तैयार है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने भी संगठन की मजबूती की दिशा में एकजुट होकर काम करने की बात प्रदेश अध्यक्ष के साथ दोहराई है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement