scorecardresearch
 

'24 घंटे में मार देंगे...' गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले प्रिंस खान ने विधायक अरूप चटर्जी को दी धमकी, मांगी रंगदारी

'तुम्हें मारेंगे तो हम ही...' यह कथित धमकी झारखंड के निरसा से वामपंथी विधायक अरूप चटर्जी को मिली है. आरोप है कि धमकी देने वाला वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान है. विधायक का दावा है कि विदेश से वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई. पैसे नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

Advertisement
X
विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहा है प्रिंस खान. (File Photo: ITG)
विदेश से गैंग ऑपरेट कर रहा है प्रिंस खान. (File Photo: ITG)

झारखंड के धनबाद से दुबई भाग चुका भगोड़ा गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने निरसा से वाम दल के विधायक अरूप चटर्जी को धमकी दी है. इसी के साथ उसने रंगदारी भी मांगी है. विधायक ने 'आजतक' से फोन पर बातचीत में बताया कि विदेश से उनके मोबाइल पर वीडियो , ऑडियो और टेक्स्ट मैसेज आया था, जिसमें रंगदारी मांगी गई. बाद में कॉल भी आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया.

विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में जान मार देने की धमकी दी गई. गैंगस्टर ने मैसेज में कहा कि 'तुम्हें मारेंगे तो हम ही.' विधायक ने इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी और धनबाद के एसएसपी को दी है. विधायक का हाल ही में बीजेपी सांसद से भी आरोप-प्रत्यारोप हुआ था. उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग भी की है. वहीं विधायक को मिली धमकी के मामले में एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है. इसमें जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: कोलकाता में टीएमसी पार्षद के करीबी नेता की सरेआम पिटाई, व्यापारियों से रंगदारी मांगने का आरोप

प्रिंस खान पर 4 दर्जन से भी अधिक अपराधिक केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, रंगदारी, जबरन वसूली के लिए धमकी के मामले शामिल हैं. गैंगस्टर फिलहाल पाकिस्तान में है, ये बात खुद एसएसपी ने भी बीते दिनों कही थी. प्रिंस खान के खिलाफ सरकार पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुकी है. प्रिंस खान ने हाल ही में रांची के व्यापारियों से भी रंगदारी की मांग की थी. रांची के एक रेस्टोरेंट में गोलियां भी चलवाई थीं, जिसमें वहां के मैनेजर की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement

प्रिंस खान विदेश में बैठकर इसी तरह वीडियो और ऑडियो जारी कर रंगदारी की मांग करता है. 24 नवंबर 2021 को नन्हें खान हत्याकांड में नाम आने के बाद वह भारत छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस के अनुसार, वह पहले दुबई पहुंचा और वहीं से गैंग को ऑपरेट करने लगा. साल 2022 और 2023 में धनबाद पुलिस की जांच में सामने आया कि वह विदेश से रंगदारी की कॉल करवा रहा है और हवाला के जरिए पैसे मंगवाने का नेटवर्क चला रहा था. इसके बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement