scorecardresearch
 

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शाहदेव महतो समेत 4 ढेर, AK-47 समेत भारी हथियार बरामद

चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी शाहदेव महतो समेत चार नक्सली मारे गए. मौके से AK-47 समेत कई हथियार बरामद हुए हैं. ऑपरेशन के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों  के बीच मुठभेड़  (Photo: ITG)
चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Photo: ITG)

झारखंड में कोबरा बटालियन, चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 15 लाख के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर शाहदेव उर्फ सहदेव महतो समेत चार नक्सली को मार गिराया. इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों  को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा और हजारीबाग की सीमा पर नक्सलियों का एक दल सक्रिय है. इसी सूचना के आधार पर चतरा के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बटुका जंगल में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर संयुक्त अभियान शुरू किया.

सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों ने भी मोर्चा संभाला. दोनों तरफ से कई घंटों तक चली मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए. बताया जा रहा है कि कुछ अन्य नक्सली घायल होकर भाग निकले, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग

मारे गए नक्सलियों में 15 लाख रुपये का इनामी शाहदेव महतो, एरिया कमांडर बुधन करमाली, बुद्धदेव और एक महिला नक्सली नताशा शामिल हैं. नताशा हाल ही में छत्तीसगढ़ से झारखंड आई थी और संगठन को मजबूत करने में जुटी थी. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. बरामद हथियारों में दो AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल और एक कोल्ट AR-15 अमेरिकन राइफल शामिल हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में कारतूस, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग के सामान भी मिले हैं.

Advertisement

मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर

चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ में सभी कौन-कौन नक्सली मारे गए हैं. जवानों से इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी.

इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है. सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं ताकि किसी भी अन्य नक्सली की मौजूदगी को खत्म किया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement