जम्मू में स्वतंत्रता दिवस कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया. उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने तिरंगा फहराने के साथ परेड की सलामी ली.
वहीं, निर्मल सिंह ने पाकिस्तान और अलगाववादियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में पीडीपी-बीजेपी सरकार इन्हें हजम नहीं हो रही. ये पहला मौका है जब बीजेपी के उपमुख्यमंत्री ने सरकारी फहराया. समारोह शहर के परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ.
पाकिस्तानी झंडे से बाहर!
निर्मल सिंह ने कहा कि
पाकिस्तान लगातार कोशिश कर रहा है कि मौजूदा सरकार को डिगाया जाए. इसी के चलते कई राष्ट्र विरोधी तत्व पाकिस्तान के
झंडे भी फहरा रहे हैं, जिसे बिलकुल स्वीकार नही किया जाएगा. पाकिस्तान एक हारा हुआ राष्ट्र है, जो बेवजह ऐसी हरकत करता
रहता है.