scorecardresearch
 

'देश के वफादार होंगे लेकिन...'सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR

हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर के भारतीय सेना पर दिए गए कथित विवादित बयान से बवाल मच गया है. माफी मांगने के बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले ने सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की जिम्मेदारी और संवेदनशील मुद्दों पर टिप्पणी को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

Advertisement
X
सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR (Photo: instagram/ ishita pundeer)
सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR (Photo: instagram/ ishita pundeer)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. सोलन-नाहन क्षेत्र की रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर के खिलाफ भारतीय सेना को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने पर एफआईआर दर्ज की गई है.

'पत्नी के प्रति वफादारी पर सवाल'

आरोप है कि इशिता ने अपने एक वीडियो में कहा था कि सेना के जवान भले देश के लिए कितने भी वफादार हों लेकिन वह अपनी पत्नियों या महिलाओं के प्रति वफादार नहीं होते. यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. बड़ी संख्या में लोगों ने इस टिप्पणी को सेना के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

मामला बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करती हैं. हालांकि, माफी के बावजूद विवाद थमता नहीं दिखा और शिकायत दर्ज कराई गई.

Advertisement

इशिता पुंडीर पर FIR

यह शिकायत कांग्रेस के यादोपति ठाकुर ने एसपी सिरमौर को दी. अपने पत्र में उन्होंने इशिता के बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदार पोस्ट को लेकर बहस छेड़ दी है.

एक मिलियन हैं इशिता के

बता दें कि इशिता पुंडीर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनकी बड़ी पहुंच है. ऐसे में उनके बयान का प्रभाव और अधिक व्यापक स्तर पर पड़ा, जिससे विवाद और गहरा गया. फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement