scorecardresearch
 

हरियाणा में सुरंग खोदकर बैंक में चोरी की साजिश का पर्दाफाश

हरियाणा के गोहाना में सुरंग बनाकर बैंक में चोरी की बहुचर्चित घटना के बाद राज्य के भिवानी में भी ऐसी ही घटना सामने आई है. भिवानी के बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग बनाकर चोरी के प्रयास की घटना सामने आई है.

Advertisement
X
गोहाना में हुई बहुचर्चित चोरी की घटना में चोरो ने खोदी थी 100 फीट गहरी सुरंग
गोहाना में हुई बहुचर्चित चोरी की घटना में चोरो ने खोदी थी 100 फीट गहरी सुरंग

हरियाणा के गोहाना में सुरंग बनाकर बैंक में के बाद राज्य के भिवानी में भी ऐसी ही घटना सामने आई है. भिवानी के बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरंग बनाकर चोरी के प्रयास की घटना सामने आई है.

गौरतलब है कि रविवार को सीए की परीक्षा थी. प्रश्नपत्र रखने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का लॉकर किराए पर लिया गया था. जब अधिकारी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लेने पहुंचे तो उनके साथ बैंक के अतिरिक्त मैनेजर भी थे. उन्होंने बैंक का स्टांग रूम खोला तो देखा कि अंदर लाइट नहीं थी. उन्होंने अपना मोबाइल टॉर्च जलाया तो उनके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई.उन्होंने देखा कि खुदी हुई थी. उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुरंग लगभग थी. सुरंग को ऊपर से खोदकर अंदर जाने का रास्ता बनाया गया था. यह काम छह से सात आदमियों का हो सकता है. स्थानीय डीएसपी मौजी राम ने बताया कि बैंक की पिछली तरफ एक खाली बिल्डिंग है. उन्होंने कहा, 'पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमें कुछ सामान भी मिला है जिससे ये सुरंग खोदी गई है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement