scorecardresearch
 

हरियाणा: LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध इस्तेमाल पर एक्शन, 825 सिलेंडर जब्त

हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध इस्तेमाल पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. मंत्री राजेश नागर के अनुसार, राज्य में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं. अब तक 8 एफआईआर दर्ज, 52 लोग शामिल पाए गए और 825 सिलेंडर जब्त किए गए हैं. सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं, ताकि सप्लाई सुचारु रहे और उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

Advertisement
X
8 एफआईआर दर्ज की गई हैं. (File Photo: ITG)
8 एफआईआर दर्ज की गई हैं. (File Photo: ITG)

हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध इस्तेमाल के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. राज्य के खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि पूरे प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

सरकार की सख्ती का असर भी दिख रहा है. अब तक प्रदेशभर में कालाबाजारी और अवैध इस्तेमाल के मामलों में 8 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन मामलों में 52 लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जबकि 825 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और एलपीजी वितरण से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सप्लाई सुचारु बनी रहे.

सरकार ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि पूरे हरियाणा में एलपीजी की आपूर्ति सुचारु और पारदर्शी बनी रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement