scorecardresearch
 

सरदार जी ने पहले निकाली कृपाण, फिर लाए तलवार...'बोले सो निहाल' सुनते ही भाग खड़ी हुई भीड़, VIDEO

गुरुग्राम में एक कैंटर और निजी बस की हल्की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि बस चालक, कंडक्टर और उनके साथियों ने सिक्ख कैंटर चालक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया. इसके बाद चालक ने पहले कृपाण और फिर तलवार निकाल ली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
X
सरदार जी ने निकाली तलवार तो भागे हमलावर (Photo: itg)
सरदार जी ने निकाली तलवार तो भागे हमलावर (Photo: itg)

हरियाणा के गुरुग्राम में रोडरेज और फिर हमले का एक मामला सामने आया है. यहां एक कैंटर और निजी बस के बीच हल्की टक्कर हो गई. बताया गया कि टक्कर में निजी बस का साइड शीशा टूट गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया.
 
जानकारी के मुताबिक, शीशा टूटने से नाराज बस चालक, कंडक्टर और उनके कुछ साथियों ने कैंटर में बैठे सिक्ख चालक पर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों और रॉड से कैंटर पर वार किए और उसके शीशे भी तोड़ दिए. इस दौरान मौके पर काफी लोग जमा हो गए.

सरदार जी ने निकाली तलवार तो...

बताया जा रहा है कि अपने कैंटर पर हमला देख पहले सिक्ख चालक ने अपनी कृपाण निकाली थी. लेकिन जब उसने देखा कि सामने लोगों की संख्या ज्यादा है तो उसने कैंटर में रखी तलवारें निकाल लीं. इसके बाद उसने "बोले सो निहाल" का नारा लगाया और हमलावरों की ओर बढ़ गया. यह देख कई लोग पीछे हट गए और वहां से भागने लगे.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो को लेकर इलाके में भी काफी चर्चा हो रही है. मामले की सूचना मिलने पर गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला वहीं खत्म कर दिया गया. हालांकि घटना के बाद कैंटर चालक के अकेले कई लोगों का सामना करने की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement