scorecardresearch
 

फरीदाबाद में महिला की हत्या, घर के बाहर देखते ही पति ने मारी गोली

फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी उससे अलग रह रही थी और दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था.

Advertisement
X
पति ने की पत्नी की हत्या. (Photo: Representational )
पति ने की पत्नी की हत्या. (Photo: Representational )

फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी अलग रह रही पत्नी को उसके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी. एक एजेंसी के मुताबिक व्यक्ति कुछ परिवार वालों के साथ अपनी पत्नी के घर आया था. इसी दौरान शुक्रवार रात को उस पर तीन गोलियां चलाईं और जब गोलियों की आवाज़ सुनकर पड़ोसी दौड़े तो वह भाग गया. 

एक अधिकारी ने बताया कि कपल का तलाक का केस कोर्ट में पेंडिंग था. 30 साल की संगीता देवी और उसके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि उसके और परिवार के बीच कुछ झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8 बजे हुई.

यह भी पढ़ें: पड़ोसी ही निकला हैवान, तीन साल की मासूम से दरिंदगी, फिर हत्या कर दफना दी लाश

स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता देवी बाहर गई हुई थी. जब उसके पति और कुछ ससुराल वाले उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिली. जिसके बाद वे लौटने लगे. इसी दौरान संगीता गली से आते हुए दिखी तो पति ने उसे रोक लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक, संगीता ने अपना बचाव करने की कोशिश की और पीछे हट गई, तभी उसके पति ने उस पर तीन गोलियां चलाईं.

Advertisement

बिहार का रहने वाला है पति

संगीता को दो गोलियां लगीं, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और सड़क पर गिर गई. पुलिस ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए और आरोपी मौके से भाग गए. संगीता के पिता भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पड़ोसियों की मदद से घायल संगीता को सेक्टर 31 के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पल्ला पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और बिहार के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच तलाक का झगड़ा सामने आया है. आगे की जांच चल रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement